Petrol-Diesel Price Today : कच्‍चे तेल के तेवर नरम, क्‍या घटे डीजल-पेट्रोल के दाम, जानिए


Last Updated:

Petrol-Diesel latest Rate : अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की संभावनाओं से कच्‍चे तेल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है. यह भारत जैसे तेल आयातक देशों के लिए बड़ी राहत है. हालांकि, अभी भी क्रूड का भाव काफी ऊंचा है. इसलिए अभी पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की संभावना नहीं है. आज पेट्रोल-डीजल का क्‍या रेट है, जानिए

Top Deals Inside

कच्‍चे तेल के तेवर नरम, क्‍या घटे डीजल-पेट्रोल के दाम, जानिए   Zoom

पेट्रोल-डीजल का रेट सुबह छह बजे जारी होता है.

नई दिल्‍ली. कच्‍चे तेल के तेवर नरम पड़े हैं और अब यह 100 डॉलर बैरल से नीचे आ गया है. आज, 7 नवंबर को ब्रेंट क्रूड का भाव 97.76 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. पिछले महीने यह 117 डॉलर बैरल तक पहुंच गया था. कच्‍चे तेल के दाम कम होना भारत के लिए बड़ी राहत है, क्‍योंकि इंडिया अपनी खपत का ज्‍यादातर तेल आयात ही करता है. हालांकि, अच्‍छी बात यह रही कि क्रूड के 120 डॉलर के करीब पहुंचने पर भी भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ. आज भी पेट्रोल और डीजल के रेट में तेल कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है.

देश की राजधानी दिल्‍ली में आज पेट्रोल का रेट ₹102.12 और डीजल का ₹95.20 प्रति लीटर है. प्रीमियम XP95 ₹109.24 और हाई-ऑक्टेन XP100 ₹167.35 रुपये मिल रहा है. दिल्‍ली से सटे नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 XP95 ₹110.68 लीटर आज आपको मिलेगा. फरीदाबाद में पेट्रोल का भाव ₹103.28 और डीजल का ₹95.94 प्रति लीटर है. इसी तरह गुरुग्राम में पेट्रोल का रेट आज ₹102.97 और डीजल ₹95.64 रुपये लीटर है.

लखनऊ, पटना और रांची पेट्रोल-डीजल रेट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर आज आपको मिलेगा. मध्य प्रदेश के भोपाल में पेट्रोल ₹114.57, डीजल ₹99.64, XP95 ₹123.88 और XG ₹104.90 प्रति लीटर आज आपको मिलेगा. पटना में पेट्रोल का भाव आज ₹113.37 और डीजल का ₹99.36 है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78 लीटर है. झारखंड के रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.49 है.

चंडीगढ़, शिमला पेट्रोल-डीजल रेट

हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में डीजल का भाव ₹89.47 प्रति लीटर तो पेट्रोल ₹101.51 लीटर है. XP95 ₹110.28 और XG ₹94.65 प्रति लीटर आज मिल रहा है. उत्तराखंड के देहरादून में आज पेट्रोल का रेट ₹100.55 और डीजल का ₹95.93 प्रति लीटर है. हिमाचल की राजधानी शिमला में पेट्रोल ₹103.25, डीजल ₹95.21 और प्रीमियम XP95 ₹111.90 प्रति लीटर आज आपको मिलेगा.



Source link