Last Updated:
सीधी जिले में स्व सहायता समूह की एक महिला के द्वारा अपने हाथ से आम के लड्डू को बनाया जाता है और बेचकर अपना परिवार चलाने में काफी मदद ली जाती है उनके द्वारा बताया गया कि आम के लड्डू इन दोनों सीधी में काफी बिक रहे हैं और लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले की एक महिला ने मेहनत और हुनर के दम पर अपनी जिंदगी बदल दी है। तिलवानी गांव की रहने वाली चंद्रावती सिंह पहले मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाती थीं, लेकिन स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने खुद का कारोबार शुरू किया. आज वह आम और आंवले के लड्डू बनाकर बेच रही हैं. उनके हाथों से बने इन लड्डुओं की मांग इतनी बढ़ गई है कि वह रोजाना करीब 4 हजार रुपये के लड्डू बेच लेती हैं.
सीधी जिले की चंद्रावती सिंह की कहानी उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं। चंद्रावती बताती हैं कि पहले उन्हें परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए मजदूरी करनी पड़ती थी. इसके बाद वह स्व सहायता समूह से जुड़ीं और अपने हुनर को कारोबार में बदलने का फैसला किया. उन्होंने आम और आंवले से लड्डू बनाने का काम शुरू किया.
आम से लड्डू बनाने का तरीका अपनाया
चंद्रावती के मुताबिक, आम का फल एक खास मौसम में ही मिलता है. सीजन खत्म होने के बाद आम बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं होते. ऐसे में उन्होंने आम से लड्डू बनाने का तरीका अपनाया, ताकि आम का स्वाद लंबे समय तक लोगों तक पहुंचाया जा सके. इसके साथ ही उन्होंने आंवले के लड्डू भी तैयार करना शुरू किया। अब ये दोनों उत्पाद सीधी जिले के लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.
रोजाना 4 हजार रुपये तक के लड्डुओं की बिक्री
चंद्रावती सिंह बताती हैं कि उनके हाथों से बने आम और आंवले के लड्डुओं की मांग लगातार बढ़ रही है. वह रोजाना करीब 4 हजार रुपये के लड्डू बेच लेती हैं. इससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है और परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है. उनका कहना है कि खुद का कारोबार शुरू करने के बाद अब वह पहले से बेहतर तरीके से परिवार का खर्च चला पा रही हैं.
स्व सहायता समूह ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह
चंद्रावती का मानना है कि स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला. अब उनके उत्पाद सीधी जिले के लोगों तक पहुंच रहे हैं. वह आम और आंवले से बने लड्डुओं को अपने कारोबार की पहचान बना चुकी हैं.उनकी यह पहल बताती है कि स्थानीय फल और पारंपरिक खाद्य उत्पाद भी रोजगार का अच्छा जरिया बन सकते हैं. सही सोच, मेहनत और अवसर मिले तो महिलाएं छोटा कारोबार शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकती हैं.