Haldwani News: सुबह-सुबह बुलडोजर लेकर पहुंची टीम, तोड़ दी एक और मजार, अब 604 हुई संख्या 


Last Updated:

Bulldozer Action in Haldwani : हल्द्वानी शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ ही जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर प्रशासन के स्तर पर प्रयास जारी हैं. आज सुबह-सुबह प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची. 

Top Deals Inside

सुबह-सुबह बुलडोजर लेकर पहुंची टीम, तोड़ दी एक और मजार, अब 604 हुई संख्या Zoom

हल्द्वानी में बुलडोजर एक्शन.

हल्द्वानी: उत्तराखंड में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में शनिवार सुबह हल्द्वानी के राजपुरा स्थित भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदाम परिसर में बनी अवैध मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया.

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मजार को हटवा दिया. प्रशासन ने करीब दो सप्ताह पहले ही नोटिस देकर इसे हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. बताया जा रहा है कि इस मजार के चलते सरकारी गोदाम की भंडारण क्षमता भी प्रभावित हो रही थी.

सीएम के आदेश पर एक्शन

पुष्कर सिंह धामी सरकार के प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ये 604वीं अवैध मजार है, जिसे हटाया गया है. गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सरकार के इस अभियान का समर्थन किया है. मुख्यमंत्री धामी पहले ही साफ कर चुके हैं कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.

जनवरी में भी हुई थी कार्रवाई

इससे पहले भी कार्रवाई हो चुकी है. जनवरी में प्रशासन की टीम करीब एक वर्ष बाद फिर से नरीमन चौराहे के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची थी. जैसे ही पुराने व नए बने प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर गरजने लगा तो लोग खुद ही हथौड़ा थामे अपना भवन तोड़ने लग गए थे. सिटी मजिस्ट्रेट जीएस चौहान, एसडीएम राहुल साह दोपहर में नरीमन चौराहे पर पहुंच गए थे. इस जगह पर राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से पहले दिसंबर, 2024 को अतिक्रमण ध्वस्त किया गया था.

नरीमन चौराहे से काठगोदाम पुल तक 400 मीटर की दूरी है.कई दुकानें ऐसी हैं, जिन्हें हटाने का नोटिस दिया गया था लेकिन अभी तक भवन खड़े ही हैं. हालांकि अधिकांश ने भवनों से सामान हटा दिया था. जिन्होंने फिर भी अतिक्रमण नहीं तोड़ा था, प्रशासन के निर्देश पर बुलडोजर ने तोड़ना शुरू कर दिया था.



Source link