Delhi Diwali Expected AQI। Delhi AQI Today। Smog before Diwali celebration। दिवाली से पहले दिल्‍ली AQI 369 , पटाखों का धुआं घुलने के बाद क्‍या होगा

Delhi Diwali Expected AQI। Delhi AQI Today। Smog before Diwali celebration। दिवाली से पहले दिल्‍ली AQI 369 , पटाखों का धुआं घुलने के बाद क्‍या होगा


होमताजा खबरDelhi

दिवाली से पहले दिल्‍ली में AQI 369 , पटाखों का धुआं घुलने के बाद क्‍या होगा?

Last Updated:

Delhi Diwali Expected AQI। Delhi AQI Today: डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (DSS) के अनुसार, शनिवार को दिल्ली के पॉल्यूशन में सबसे बड़ा 21.4% योगदान ट्रांसपोर्ट सेक्टर यानी गाड़ियों के धुएं का है। वहीं, पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की 589 घटनाएं सैटेलाइट में कैद हुई हैं, जिनमें अकेले पंजाब से 357 मामले सामने आए हैं. आने वाले दिनों में पराली का यह धुआं दिल्ली का दम और ज्यादा घोंटने वाला है.

Zoom

दिल्‍ली में इस वक्‍त दमघोंटू प्रदूषण है. (PTI)

दिल्ली की सोशल मीडिया फीड इस वक्त सिर्फ और सिर्फ एक ही चीज ट्रेंड कर रही है. और वह है शहर की हवा का खतरनाक और डरावना जहर. दिवाली के जश्न से ठीक एक दिन पहले राजधानी जिस कदर घने स्मॉग और जहरीली धुंध की चादर में लिपटी है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी साइंटिफिक फिक्शन मूवी का सेट हो. सांस लेना दूभर हो चुका है और विजिबिलिटी इतनी लो है कि सुबह का सूरज भी गायब सा नजर आ रहा है. दिल्ली का एनवायरनमेंटल सिस्टम इस वक्त पूरी तरह से क्रैश हो चुका है और AQI के आंकड़े 400 के करीब पहुंचकर रेड अलर्ट बजा रहे हैं. गाड़ियों के धुएं, पराली की आग और हवा की धीमी रफ्तार ने मिलकर जो कॉकटेल तैयार किया है, उसने हर किसी को घर में कैद होने पर मजबूर कर दिया है. दिवाली की जगमगाती रोशनी के बीच छाई यह काली धुंध अब सबसे बड़ा टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी है. शनिवार को दिल्ली का औसतन AQI 369 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ (Very Poor) कैटेगरी में आता है.

400 पार पहुंचा पारा, 16 स्टेशनों पर रेड अलर्ट
CPB के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 16 स्टेशनों पर हवा सीवियर कैटेगरी में दर्ज की गई, जबकि 29 स्टेशनों पर यह वेरी पुअर थी. सबसे डरावना हाल आईआईटी दिल्ली के पास का रहा, जहां AQI का आंकड़ा 452 पार कर गया! भले ही शुक्रवार के 382 के मुकाबले शनिवार को औसतन AQI 369 पर आया हो, लेकिन यह 400 की रेड लाइन के बहुत करीब है.

दिवाली पर सीवियर होगा पॉल्यूशन, हवा पड़ गई ठप
एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (EWS) की मानें तो 8 और 9 नवंबर को दिल्ली की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में ही रहेगी. मौसम की बेरुखी और हवा की धीमी रफ्तार (10 किमी प्रति घंटे से कम) की वजह से जहरीले कण आसमान में ही जम गए हैं. ऊपर से गाड़ियों का धुआं और दिवाली का जश्न इस धुंध को और ज्यादा डार्क बना देगा. पराली का धुआं और ट्रैफिक का डबल अटैकडिसीजन सपोर्ट सिस्टम (DSS) के अनुसार, शनिवार को दिल्ली के पॉल्यूशन में सबसे बड़ा 21.4% योगदान ट्रांसपोर्ट सेक्टर यानी गाड़ियों के धुएं का था. वहीं, पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की 589 घटनाएं सैटेलाइट में कैद हुई हैं, जिनमें अकेले पंजाब से 357 मामले सामने आए हैं. आने वाले दिनों में पराली का यह धुआं दिल्ली का दम और ज्यादा घोंटने वाला है.



Source link