Last Updated:
महानायक अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खराब सेहत के चलते उनके पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की शूटिंग पिछले एक हफ्ते से रोक दी गई है. मेकर्स फिलहाल नए एपिसोड्स की शूटिंग नही कर रहे हैं जिसके चलते ‘रामायण’ की स्टारकास्ट वाले स्पेशल एपिसोड को प्लान से पहले ही ऑन-एयर करना पड़ा. खबर है कि उनकी सेहत में सुधार होने के बाद ही अब शो की शूटिंग शुरू होगी.
बिग बी रिकवरी का इंतजार कर रहे मेकर्स. (फोटो: IMDb)
नई दिल्ली. महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ को होस्ट कर रहे हैं. लेकिन अब इसकी शूटिंग पिछले एक हफ्ते से रोक दी गई है. खबर है कि बिग बी की सेहत ठीक न होने की वजह से शो की शूटिंग पर अस्थायी ब्रेक लगाया गया है. हालांकि, मेकर्स या अमिताभ बच्चन की तरफ से उनकी हेल्थ को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
बिग बी की खराब तबीयत के चलते बदलना पड़ा प्लान
सोर्स ने यह भी बताया कि ‘रामायण’ की स्टार कास्ट वाला यह एपिसोड पहले फिल्म की रिलीज के आसपास टेलीकास्ट करने की योजना थी, लेकिन बिग बी की खराब तबीयत के चलते पूरा प्लान बदलना पड़ा. मेकर्स ने इसे होल्ड पर रखने के बजाय पिछले हफ्ते ही ‘रामायण’ स्पेशल एपिसोड के साथ दिवाली वीक की शुरुआत कर दी.
कब शुरू होगी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग?
खबर है कि अगर अमिताभ बच्चन की सेहत में सुधार होता है, तो अगले हफ्ते से शो की शूटिंग दोबारा शुरू हो सकती है. जानकारी देते हुए सूत्र ने आगे कहा, ‘उम्मीद है कि अगले हफ्ते से शूटिंग फिर से पटरी पर लौट आएगी, लेकिन सब कुछ अमिताभ बच्चन की सेहत पर ही निर्भर करेगा.’
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में कही ये बात
बिग बी को आज भी याद हैं 8वीं कक्षा की बातें
बिग बी आगे लिखते हैं, ‘अरे! मैंने अपना चश्मा कहां रख दिया… मोबाइल कहां है… और सबसे अहम बात… मुझे आगे क्या करना था? कुछ घंटे पहले किए गए काम भी जैसे कहीं खो गए हैं… लेकिन 1960 में स्कूल की 8वीं कक्षा की बातें आज भी बिल्कुल साफ याद हैं… 66 साल पहले की बातें जैसे हथेली पर रखी हों… और अब… बस चीजों को ढूंढ़ता रहता हूं.’