Alwar News : दिवाली हाट बाजार पर बवाल, पुराने बाजारों में दुकानें लगने से भड़के दुकानदार, लगाया धरना

Alwar News : दिवाली हाट बाजार पर बवाल, पुराने बाजारों में दुकानें लगने से भड़के दुकानदार, लगाया धरना


Last Updated:

अलवर शहर में दिवाली हाट बाजार को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है. तीन दिन पहले नगर निगम ने घंटाघर, होप सर्कस और पुराने बाजारों से सभी फुटकर दुकानदारों को हटाकर कंपनी बाग रोड स्थित दिवाली हाट में शिफ्ट कर दिया था. लेकिन अब वही दुकानदार आपस में भिड़ गए हैं. कुछ फुटकर दुकानदारों ने फिर से घंटाघर और होप सर्कस इलाके में अपनी दुकानें लगा लीं. जब दिवाली हाट में शिफ्ट किए गए दुकानदारों को इसकी खबर लगी, तो वे विरोध जताते हुए नगर निगम कार्यालय के सामने पहुंच गए. वहां उन्होंने धरना दे दिया और जाम लगा दिया.

Zoom

दुकानदारों का प्रदर्शन.

अलवर. राजस्थान के शहर अलवर में दिवाली हाट बाजार को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है. पुराने बाजारों से हटाकर कंपनी बाग रोड पर शिफ्ट किए गए दुकानदार अब नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. वजह है कुछ फुटकर दुकानदारों का दोबारा घंटाघर और होप सर्कस क्षेत्र में दुकानें लगाना.

दरअसल, तीन दिन पहले नगर निगम ने घंटाघर, होप सर्कस और पुराने बाजारों से सभी फुटकर दुकानदारों को हटाकर कंपनी बाग रोड स्थित दिवाली हाट बाजार में शिफ्ट किया था. उस समय दुकानदारों को स्पष्ट किया गया था कि घंटाघर और होप सर्कस क्षेत्र में दिवाली से जुड़ा सामान बेचने वाले किसी भी दुकानदार को बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

दुकानदारों ने दोबारा पुराने स्थानों पर लगाई जगह

लेकिन अब कुछ दुकानदारों ने दोबारा पुराने स्थानों पर अपनी दुकानें लगा लीं. इसकी जानकारी दिवाली हाट बाजार में शिफ्ट किए गए दुकानदारों को मिली तो वे नाराज हो गए. विरोध जताते हुए सभी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए. इस दौरान दुकानदारों ने सड़क पर जाम भी लगा दिया.

धरने पर बैठे दुकानदारों का सवाल है कि जब नगर निगम ने उन्हें पुराने बाजारों से हटाकर एक जगह शिफ्ट किया था. वहां दुकान लगाने पर रोक लगाने की बात कही थी, तो फिर कुछ दुकानदारों को दोबारा घंटाघर और होप सर्कस में दुकानें लगाने की छूट कैसे मिल गई? दुकानदारों का आरोप है कि नियम सभी के लिए एक समान होने चाहिए. अब उनकी मांग है कि नगर निगम पुराने बाजारों में दोबारा दुकानें लगाने वालों पर भी कार्रवाई करे.



Source link