दिल्‍ली में कार से ज्‍यादा पैदल चलने वालों की रफ्तार, हाईवे-एक्‍सप्रेसवे चोक – Delhi Traffic Today Diwali Rush Stop capital Raftaar long jam


होमताजा खबरDelhi

दिल्‍ली में कार से ज्‍यादा पैदल चलने वालों की रफ्तार, हाईवे-एक्‍सप्रेसवे चोक

Last Updated:

Delhi Traffic Today: दिवाली त्‍योहार को लेकर हजारों की तादाद में लोग अपने घरों की ओर जा रहे हैं. इसके अलावा बड़ी तादाद में लोग दिल्‍ली की बाजारों में खरीदारी करने बाजार पहुंचे. इस तरह राष्‍ट्रीय राजधानी की सड़कों पर लोगों और वाहनों का रेला लग गया. घंटों तक जाम लगा रहा.

Top Deals Inside

दिल्‍ली में कार से ज्‍यादा पैदल चलने वालों की रफ्तार, हाईवे-एक्‍सप्रेसवे चोकZoom

दिवाली से पहले सड़कों पर वाहनों का रेला कुछ इस तरह उतरा कि लोग घंटो जाम में फंसे रहे. (फोटो: PTI)

Delhi Traffic Today: दिवाली के त्‍योहार पर घर जाने वालों की भीड़ के चलते शनिवार 7 नवंबर 2026 की सुबह से ही प्रमुख सड़कों और हाईवे पर वाहनों का तांता लगा हुआ है. दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे के साथ ही आनंद विहार और कश्‍मीरी गेट इलाकों में काफी भीड़ होने की वजह से ट्रैफिक की रफ्तार काफी धीमी है. गाजियाबाद के लाल कुआं, डासना और डासना फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर डासना के पास प्रवेश और निकास मार्ग पर ट्र‍ैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई है. डासना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर चढ़ने और उतरने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने से दोनों ओर दबाव बना हुआ है. दीपावली मनाने के लिए अपने घरों को लौट रहे लोग बड़ी संख्या में निजी वाहनों से सफर कर रहे हैं.

एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले मार्गों पर भी वाहनों की कतार नजर आ रही है. वहीं, धनतेरस पर सोना, चांदी, आभूषण और बर्तन खरीदने के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ का असर शुक्रवार को राजधानी की यातायात व्यवस्था पर भी दिखाई दिया. दिल्ली के प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक इलाकों की ओर जाने वाली सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव रहा. कई स्थानों पर स्थिति ऐसी रही कि वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा. प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात की रफ्तार बेहद धीमी हो गई. मध्य दिल्ली से लेकर बाहरी और दक्षिणी दिल्ली तक कई इलाकों में यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा. सेंट्रल दिल्ली के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति थी. आमतौर पर इस मार्ग पर यातायात सामान्य रहता है, लेकिन त्योहार की भीड़ के कारण यहां वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं. पटेल नगर और शादिपुर की ओर बढ़ने पर भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ.

आईटीओ से दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे तक पर वाहनों का तांता

पीरागढ़ी और पुराना रोहतक रोड पर भी वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित रही. जाम में फंसे वाहन चालक लगातार हॉर्न बजाते रहे और थोड़ी सी जगह मिलने पर आगे निकलने की कोशिश करते दिखाई दिए. इससे सड़कों पर अव्यवस्था और बढ़ गई. आईटीओ के पास सरदार पटेल मार्ग और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर बॉर्डर के नजदीक भी वाहनों का भारी दबाव रहा. प्रमुख फ्लाईओवर, चौराहों और व्यावसायिक केंद्रों के आसपास लंबी कतारें देखने को मिलीं.

दीपावली के मौके पर खरीदारी के लिए सदर बाजार में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. (फोटो: PTI)

दक्षिणी दिल्ली में भी त्योहार की खरीदारी के कारण यातायात प्रभावित रहा. घिटोरनी बाजार में बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचने से सड़क पर जाम लग गया. आईआईटी फ्लाईओवर से एसडीए मार्केट तक और साकेत मेट्रो स्टेशन से मैदानगढ़ी की ओर जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही. इसके अलावा सैदुलाजाब में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एमबी रोड स्थित एक कार शोरूम में आग लगने की घटना से भी यातायात प्रभावित हुआ. अनुव्रत मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग और भारत मंडपम के सामने भी वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा. यातायात को सुचारू रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने और डायवर्जन संकेतों तथा यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की.

मेट्रो में एक दिन में 78.2 लाख यात्री सफर

सड़कों पर जाम के बीच दिल्ली मेट्रो में भी यात्रियों की भारी भीड़ दर्ज की गई. डीएमआरसी के अनुसार, गुरुवार को मेट्रो नेटवर्क पर कुल 78.2 लाख यात्री यात्राएं दर्ज की गईं. इससे पहले सोमवार को 80.54 लाख, मंगलवार को 78.47 लाख और बुधवार को 79.22 लाख यात्री यात्राएं दर्ज की गई थीं. लगातार अधिक यात्री संख्या से स्पष्ट है कि त्योहार के दौरान सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है.



Source link