250 साल पुराने बाबा विश्वनाथ मंदिर को क्या है खतरा? पत्थरों से स्वर्ण कलश तक IIT मद्रास ने की जांच

250 साल पुराने बाबा विश्वनाथ मंदिर को क्या है खतरा? पत्थरों से स्वर्ण कलश तक IIT मद्रास ने की जांच


Last Updated:

Big News: आईआईटी मद्रास की विशेषज्ञ टीम करीब 20 दिनों के भीतर मंदिर प्रशासन को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप सकती है. इस रिपोर्ट में मंदिर के पत्थरों के टूटने, उनके कमजोर होने और जगह-जगह से ढीले हो रहे स्वर्ण पत्रों से जुड़ी समस्याओं के कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा. साथ ही इनके स्थायी समाधान के लिए सुझाव भी दिए जाएंगे.

Zoom

वाराणसी : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के ऐतिहासिक स्वरूप और स्थापत्य को सुरक्षित रखने की दिशा में आईआईटी मद्रास की विशेषज्ञ टीम ने अपनी जांच पूरी कर ली है. मंदिर परिसर में निरीक्षण के दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों से पत्थर और मिट्टी के सैंपल एकत्र किए हैं. इन नमूनों को प्रयोगशाला में जांच और वैज्ञानिक विश्लेषण के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट तैयार करने के बाद आईआईटी मद्रास की टीम एक बार फिर काशी आएगी.

20 दिन में रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक, टीम करीब 20 दिनों के भीतर मंदिर प्रशासन को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप सकती है. इस रिपोर्ट में मंदिर के पत्थरों के टूटने, उनके कमजोर होने और जगह-जगह से ढीले हो रहे स्वर्ण पत्रों से जुड़ी समस्याओं के कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा. साथ ही इनके स्थायी समाधान के लिए सुझाव भी दिए जाएंगे.

यह है मामला
दरअसल, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का वर्तमान स्वरूप ऐतिहासिक महत्व रखता है. मंदिर का निर्माण इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने वर्ष 1777 से 1780 के बीच करवाया था. मंदिर के निर्माण में मुख्य रूप से गुलाबी बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया गया है. समय के साथ इन पत्थरों के क्षरण और टूटने की आशंका को देखते हुए उनके संरक्षण के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है.

टीम देगी सलाह
आईआईटी मद्रास की टीम अपनी रिपोर्ट में यह भी बताएगी कि मंदिर के मूल स्वरूप से किसी तरह की छेड़छाड़ किए बिना पत्थरों को सुरक्षित और मजबूत कैसे रखा जा सकता है. इसके अलावा मंदिर के शिखर से गिरे स्वर्ण कलश को दोबारा सुरक्षित तरीके से स्थापित करने के लिए भी वैज्ञानिक उपाय सुझाए जाएंगे. अब सभी की निगाहें आईआईटी मद्रास की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके आधार पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के संरक्षण और उसकी ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखने की आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी.



Source link