यूपी पुलिस के 2 अफसर बनेंगे जीवनसाथी, अगले महीने बैंड, बाजा-बारात, कौन हैं आयुषी सिंह और ऋषभ?

यूपी पुलिस के 2 अफसर बनेंगे जीवनसाथी, अगले महीने बैंड, बाजा-बारात, कौन हैं आयुषी सिंह और ऋषभ?


Last Updated:

UP Police Officers Love Story : उत्तर प्रदेश के दो पुलिस अधिकारी जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं. हम बात कर रहे हैं आयुषी सिंह और ऋषभ की. ये दोनों अफसर लखनऊ में एक दूसरे को रिंग पहना चुके हैं. बस अब बैंड, बाजा और बारात का इंतजार है. 

Zoom

सीओ आयुषी सिंह और लखनऊ में तैनात सीओ ऋषभ की सगाई हुई.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस के दो अधिकारी जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं. जसवंतनगर की सीओ आयुषी सिंह और लखनऊ में तैनात सीओ ऋषभ की अगले महीने शादी होगी. फिलहाल दोनों ने लखनऊ के एक रिसॉर्ट में आयोजित समारोह में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई की. दौरान दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे.

जसवंतनगर की सीओ आयुषी सिंह ने लखनऊ में तैनात सीओ ऋषभ के साथ सगाई कर ली है. लखनऊ के अमर शहीद पथ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी के एक रिसॉर्ट में समारोह हुआ. इस दौरान दोनों परिवारों के परिजन और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे. एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया. समारोह में परिवार के सदस्यों ने दोनों को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया.

हिंदुस्तान की खबर के अनुसार, अगले माह दोनों पुलिस अधिकारी विवाह के बंधन में बंधेंगे. रिंग सेरेमनी की खबर मिलने पर जसवंतनगर क्षेत्र में भी शुभचिंतकों और परिचितों ने सीओ आयुषी सिंह को बधाई दी.

सीओ आयुषी सिंह का मुरादाबाद से कनेक्शन
मुरादाबाद की रहने वाली आयुषी सिंह की सफलता की कहानी संघर्ष, हौसले और दृढ़ संकल्प की मिसाल है. आज वह उत्तर प्रदेश पुलिस में क्षेत्राधिकारी (CO) के पद पर तैनात हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा. साल 2015 में जब आयुषी 11वीं कक्षा में पढ़ती थीं, तभी कोर्ट परिसर में उनके पिता योगेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया था. पिता को खोने के दर्द के साथ आयुषी को सामाजिक तानों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हालात के आगे घुटने नहीं टेके.

पिता की मौत के बाद आयुषी ने उनके सपने को अपनी जिंदगी का लक्ष्य बना लिया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी की और सिविल सेवा में जाने की तैयारी शुरू कर दी. पहले प्रयास में असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपनी कमियों को सुधारा और दोबारा मेहनत में जुट गईं. आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और UPPSC 2022 की परीक्षा में 62वीं रैंक हासिल की. अप्रैल 2023 में घोषित परिणाम में उनका चयन डिप्टी एसपी (DSP) पद पर हुआ. वर्तमान में आयुषी इटावा जिले के जसवंतनगर में क्षेत्राधिकारी (CO) के रूप में तैनात हैं. इस तरह उन्होंने अपने पिता का अफसर बनने का सपना पूरा कर दिखाया.



Source link