मोबाइल टावर से उतरने के लिए पुलिस के सामने रखी ऐसी शर्त, उतरते ही फरार हुआ जमुई का युवक


Last Updated:

बिहार के जमुई में घरेलू विवाद और शराब के नशे में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ड्रामा किया. पुलिस के हटते ही वह टावर से कूदकर जंगल की तरफ फरार हो गया.

Top Deals Inside

मोबाइल टावर से उतरने के लिए रखी ऐसी शर्त, उतरते ही फरार हुआ जमुई का युवकZoom

जमुई: बिहार के जमुई जिले में उस समय चौंकाने वाला मामला सामने आया जब एक व्यक्ति शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया. जमुई के चिहरा इलाके में घरेलू विवाद और शराब के नशे में एक युवक शनिवार की दोपहर मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब एक घंटे तक ड्रामा करता रहा. युवक ने पुलिस और ग्रामीणों के सामने शर्त रख दी कि जब सब लोग वहां से हट जाएंगे, तभी वह नीचे उतरेगा, वरना कूद जाएगा. पुलिस के हटते ही वह टावर से कूदकर जंगल-झाड़ की आड़ लेकर भाग गया.

मामला चिहरा थाना क्षेत्र के पोझा गांव का है। युवक की पहचान इस्माइल मुर्मू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह शराब के नशे में था और घरेलू विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया. युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़कर हल्ला करने लगा. इस दौरान धीरे-धीरे वहां ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई. देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई.

मामले की सूचना मिलते ही चिहरा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक से उतरने का आग्रह किया। युवक शोर मचाता रहा. इसके बाद उसने आवाज लगाई कि जब पुलिस और ग्रामीण यहां से हट जाएंगे, तभी वह उतरेगा. काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद पुलिस थोड़ी दूर हट गई, जिसके बाद युवक टावर से कूदकर भाग गया और जंगल-झाड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गया.



Source link