कमरे में पहुंचे कांग्रेस विधायक तो आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, देखते ही वर्दी पहनकर भागे

कमरे में पहुंचे कांग्रेस विधायक तो आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, देखते ही वर्दी पहनकर भागे


Last Updated:

कांग्रेस विधायक दिनेश जैन के भोपाल में सरकारी आवास में आपत्तिजनक स्थिति में युवक और युवती मिले. विधायक ने बताया कि जब वह पहुंचे, तो दोनों ने तुरंत उठकर वर्दी पहन ली और भाग खड़े हुए. उन्होंने इसकी शिकायत विधानसभा सचिवालय में पत्र लिखकर कर दी है. अब मामले की जांच की जा रही है. इसके अलावा युवक और युवती की पहचान की जा रही है.

Zoom

विधायक के सरकारी आवास में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती

राजधानी भोपाल के हाई-सिक्योरिटी वाले ‘एमएलए रेस्ट हाउस’ से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है. महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन को जो सरकारी कमरे आवंटित किए गए थे. उनकी गैरमौजूदगी के दौरान एक युवक और युवती वहां संदिग्ध हालत में पाए गए. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब दोनों कमरे से बाहर निकले, तो उन्होंने पुलिस की वर्दी पहन ली. इससे मालूम होता है कि वह पुलिस कर्मी थे. विधायक ने इसकी शिकायत सचिवालय को कर दी है. उनकी तरफ से कहा गया है कि जांच के बाद सब साफ हो जाएगा.

भोपाल आने पर विधायक को पता चली हकीकत
घटना 2 नवंबर की है. दिल्ली दौरे से लौटने के बाद विधायक दिनेश जैन भोपाल स्थित एमएलए विश्राम गृह (ब्लॉक-3) पहुंचे. जब वे अपने आवंटित कक्ष (कमरा नंबर 14-15) के पास गए, तो कमरा नंबर 15 का ताला खुला मिला. अंदर का नजारा देखकर विधायक सन्न रह गए. पुलिस की वर्दी में एक युवक और युवती वहां मौजूद थे. विधायक को अचानक सामने देखकर दोनों तुरंत मौके से भाग खड़े हुए. विधायक ने उनसे पूछताछ भी करने की कोशिश की, लेकिन कोई भी ढंग का जवाब नहीं मिला.

चाबी का खेल
वीआईपी परिसर होने के नाते एमएलए रेस्ट हाउस की चाबियां काउंटर पर जमा रखी जाती हैं, जिन्हें केवल संबंधित विधायक या उनके अधिकृत निजी सहायक (PA) की सहमति पर ही दिया जा सकता है. इस बड़ी लापरवाही पर कड़ा ऐतराज जताते हुए विधायक ने मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है.पत्र में विधायक ने आरोप लगाया कि उनकी या उनके पीए की जानकारी और अनुमति के बिना ही केयरटेकर ने किसी बाहरी को कमरे की चाबी सौंप दी. इसके अलावा रेस्ट हाउस में साफ-सफाई की बदहाली की बात भी कही गई है.

मामले की शुरू हुई जांच
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने जांच शुरू कर दी है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या खाकी वर्दी में दिखे दोनों लोग सच में पुलिसकर्मी थे या फर्जी पहचान के सहारे घुसे थे? फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और संबंधित केयरटेकर से जवाब-तलब किया जा रहा है.



Source link