गोंडा के किसान ने उगाया खुशबूदार जीरा फूल धान, 200 रुपये किलो तक बिकता है चावल, जानें खेती का गणित

गोंडा के किसान ने उगाया खुशबूदार जीरा फूल धान, 200 रुपये किलो तक बिकता है चावल, जानें खेती का गणित


Last Updated:

Agriculture News: गोंडा जिले में किसान अब धान की नई और खास किस्मों की खेती की ओर रुख कर रहे हैं. किसान अच्छी पैदावार के साथ बेहतर कीमत पाने के लिए अलग-अलग प्रजातियों को अपना रहे हैं. इसी कड़ी में जिले के प्रगतिशील किसान सिराज अहमद जीरा फूल धान की खेती कर रहे हैं. यह धान अपनी खुशबू, महीन दाने और बेहतर स्वाद के लिए जाना जाता है.

गोंडा: जिले में किसान अब धान की नई और खास किस्मों की खेती की ओर रुख कर रहे हैं. किसान अच्छी पैदावार के साथ बेहतर कीमत पाने के लिए अलग-अलग प्रजातियों को अपना रहे हैं. इसी कड़ी में जिले के प्रगतिशील किसान सिराज अहमद जीरा फूल धान की खेती कर रहे हैं. यह धान अपनी खुशबू, महीन दाने और बेहतर स्वाद के लिए जाना जाता है. किसान के अनुसार, एक एकड़ जमीन में इससे करीब 15 क्विंटल तक उत्पादन हो रहा है. खास बात यह है कि बाजार में इसके चावल की कीमत 100 से 200 रुपये प्रति किलो तक बताई जा रही है.

लोकल 18 से बातचीत के दौरान प्रगतिशील किसान सिराज अहमद बताते हैं कि जीरा फूल धान की किस्म मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की मानी जाती है. इस धान के दाने काफी छोटे और महीन होते हैं. इसमें अच्छी खुशबू आती है और पकने के बाद चावल का स्वाद भी काफी अच्छा होता है. यही वजह है कि बाजार में इस किस्म के चावल की अच्छी मांग रहती है. किसान को उम्मीद है कि अच्छी गुणवत्ता के कारण इसकी बिक्री बेहतर कीमत पर हो सकती है.

पहली बार एक एकड़ में की खेती

किसान सिराज अहमद बताते हैं कि वह इस बार पहली बार जीरा फूल धान की खेती कर रहे हैं. उन्होंने फिलहाल लगभग एक एकड़ जमीन में इसकी फसल लगाई है. शुरुआती अनुभव और उत्पादन को देखते हुए वह आगे इसकी खेती का रकबा बढ़ाने की योजना बना रहे हैं. उनका मानना है कि अगर किसानों को किसी फसल से अच्छी गुणवत्ता और बेहतर बाजार भाव मिलता है, तो कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं.

एक एकड़ में 20 हजार रुपये आती है लागत

सिराज अहमद के मुताबिक, जीरा फूल धान की खेती में एक एकड़ जमीन पर करीब 20 हजार रुपये खर्च आता है. इससे लगभग 15 क्विंटल तक धान का उत्पादन होने की उम्मीद है. किसान बताते हैं कि इसके धान की कीमत करीब 7,000 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल सकती है. वहीं, तैयार चावल बाजार में 100 से 200 रुपये प्रति किलो तक बिकता है. हालांकि, कीमत बाजार की मांग और चावल की गुणवत्ता के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

किसानों के लिए बन सकती है कमाई का अच्छा विकल्प

जीरा फूल धान अपनी खुशबू और महीन दाने के कारण दूसरी सामान्य किस्मों से अलग पहचान रखता है. ऐसे में किसान इसकी खेती को एक अच्छे विकल्प के रूप में देख रहे हैं. हालांकि, बड़े स्तर पर खेती करने से पहले किसानों को अपने क्षेत्र की जलवायु, मिट्टी और बाजार की मांग की जानकारी जरूर लेनी चाहिए. सिराज अहमद का अनुभव दूसरे किसानों को भी धान की नई किस्मों के बारे में जानने और खेती में नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर सकता है.



Source link