UPSC NDA-NA Result 2026: 617 उम्मीदवारों को मिली सफलता, लड़कों में ईशान और लड़कियों में श्रेया ने किया टॉप


Last Updated:

UPSC NDA-NA Result 2026: देश की तीनों सेनाओं में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए UPSC ने NDA-NA परीक्षा-1, 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार मेरिट लिस्ट में कुल 617 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है. इनमें 551 लड़के और 66 लड़कियां शामिल हैं. खास बात यह है कि पुरुष उम्मीदवारों में ईशान पचौरी ने पहला स्थान हासिल किया है जबकि महिला उम्मीदवारों में श्रेया एन गौड़ा टॉपर बनी हैं. सफल उम्मीदवारों को अब NDA के 157वें और इंडियन नेवल एकेडमी के 119वें कोर्स में दाखिला मिलेगा.

Top Deals Inside

NDA 2026: 617 उम्मीदवार पास, लड़कों में ईशान, लड़कियों में श्रेया ने किया टॉप Zoom

NDA 1 Final Result 2026: एनडीए रिजल्ट कैसे चेक करें?

UPSC NDA-NA Result 2026: सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने NDA और NA परीक्षा-1, 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में कुल 617 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है. इनमें 551 पुरुष और 66 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. रिजल्ट में पुरुष वर्ग में ईशान पचौरी ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि महिला वर्ग में श्रेया एन गौड़ा टॉपर बनी हैं. सफल उम्मीदवारों को अब नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के 157वें कोर्स और इंडियन नेवल एकेडमी (INA) के 119वें कोर्स में प्रवेश का मौका मिलेगा. उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं.

NDA-NA परीक्षा में 66 लड़कियों ने भी बनाई जगह

UPSC की ओर से जारी फाइनल रिजल्ट में कुल 617 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है. इनमें 551 पुरुष और 66 महिला उम्मीदवार हैं. यानी इस बार सफल उम्मीदवारों की सूची में लड़कियों ने भी अपनी जगह बनाई है. NDA और NA परीक्षा के जरिए युवाओं को देश की तीनों सेनाओं में अधिकारी बनने का मौका मिलता है. इस परीक्षा के माध्यम से सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है.

लड़कों में ईशान पचौरी और लड़कियों में श्रेया एन गौड़ा टॉपर

UPSC NDA-NA परीक्षा-1, 2026 की मेरिट लिस्ट में पुरुष वर्ग में ईशान पचौरी ने पहला स्थान हासिल किया है. वहीं महिला उम्मीदवारों में श्रेया एन गौड़ा ने टॉप किया है. आयोग ने फाइनल रिजल्ट के साथ चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है. उम्मीदवार इस सूची में अपना नाम और मेरिट से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं.

NDA के 157वें और नेवल एकेडमी के 119वें कोर्स में मिलेगा दाखिला

इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को NDA के 157वें कोर्स के तहत प्रवेश दिया जाएगा. इसके जरिए चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में प्रशिक्षण का मौका मिलेगा. इसके अलावा योग्य उम्मीदवारों को नेवल एकेडमी के 119वें इंडियन नेवल एकेडमी कोर्स (INAC) में भी दाखिला दिया जाएगा.NDA के जरिए उम्मीदवारों को तीनों सेनाओं में अधिकारी बनने की दिशा में प्रशिक्षण मिलता है, जबकि इंडियन नेवल एकेडमी कोर्स नौसेना में करियर बनाने का रास्ता देता है. इस तरह NDA और NA परीक्षा उन युवाओं के लिए एक अहम अवसर है, जो देश की रक्षा सेवाओं में शामिल होना चाहते हैं.

UPSC NDA-NA Final Result 2026 कैसे चेक करें?

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं. वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट से जुड़े सेक्शन में NDA और NA परीक्षा-1, 2026 के फाइनल रिजल्ट का लिंक खोलें. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी. इसमें अपना नाम या रोल नंबर खोजकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.



Source link