MP में अजब चुनाव ‘खाली कुर्सी’ की हुई जीत, 466 वोटों ने किया खेला? ‘भरी कुर्सी’ की हार


Last Updated:

निवाड़ी जिले की जेरोन खालसा नगर परिषद में अध्यक्ष कुसुम मातादीन को हटाने के लिए पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें खाली कुर्सी की जीत हुई है. जहां 2633 वोट खाली के कु्र्सी के पक्ष में पड़े हैं, तो 2167 वोट भरी कुर्सी के पक्ष में पड़े हैं. इस तरह से 466 वोटों से खाली कुर्सी ने बाजी मार ली है.

Top Deals Inside

MP में अजब चुनाव 'खाली कुर्सी' की हुई जीत, 466 वोटों ने किया खेला? कौन हाराZoom

466 वोटों से खाली कुर्सी ने हासिल की जीत

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की जेरोन खालसा नगर परिषद में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां खाली कुर्सी को जीत मिल गई है और भरी कुर्सी को हार का सामना करना पड़ा है. दरअसल जेरोन खालसा में नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम मातादीन पस्तोर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिससे वह कुर्सी पर ना बनी रह सकें. उनके खिलाफ 12 पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. इसके बाद 4 नवंबर को मतदान करवाया गया था, जिसमें नगर परिषद के 15 वार्डों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर कुल 4800 वोटर्स ने वोट डाला. 6 नवंबर को उसका रिजल्ट घोषित किया गया.

खाली कुर्सी को मिले 466 ज्यादा वोट
जहां लोगों ने नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम मातादीन पस्तोर को हटाने का फैसला किया है. चुनाव में ‘खाली कुर्सी’ के पक्ष में 2633 वोट पड़े. वहीं, ‘भरी कुर्सी’ को 2167 लोगों ने वोट किया. यानी के 2633 वोटर्स ने यह चाहा है कि अध्यक्ष कुर्सी से हट जाएं और कुर्सी खाली हो जाए. उनके 466 वोट ज्यादा थे, जिसने खेल कर दिया और खाली कुर्सी की जीत हो गई.

12 पार्षद मिलकर लाए थे अविश्वास प्रस्ताव
भरी कुर्सी के पक्ष में उन लोगों ने वोट किए हैं, जो अध्यक्ष को कुर्सी पर बनाए रखना चाहते हैं. वहीं खाली कुर्सी के पक्ष में उन लोगों ने वोट किए हैं, जो अध्यक्ष को पद से हटाना चाहते हैं. जेरोन खालसा नगर परिषद में कुल 15 वार्ड हैं. इनमें निर्वाचित 12 पार्षदों ने एमपी नगरपालिका अधिनियम, 1961 की धारा 47 के तहत अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने का प्रस्ताव दिया था. इसके बाद वोटिंग हुई थी. वोटिंग की दौरान प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे.

अब रिजल्ट के बाद आगे का प्रोसेस चुनाव आयोग के नियम अनुसार पूरा किया जाएगा. अध्यक्ष अब कब तक अपना पद छोड़ देंगे. इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. निर्वाचन अधिकारी विनीता जैन ने कहा कि जेरोन खालसा में अध्यक्ष पद को रिक्त करने के लिए वोटिंग हुई थी. अब सीट पद रिक्त मानी जाएगी. दो चरणों में वोटिंग हुई थी. हमारी सुरक्षा व्यवस्था हुई थी. सभी का बहुत ही अच्छा सहयोग रहा है. अब फैसला हम जिला निर्वाचन अधिकारी को भेज देंगे.

(रिपोर्ट-हिरदेश कुमार तिवारी)



Source link