साल भर चलता है कपड़ों का बिजनेस, कभी कम नहीं होते ग्राहक, जमुई के दुकानदार ने दिए धंधे के टिप्स

साल भर चलता है कपड़ों का बिजनेस, कभी कम नहीं होते ग्राहक, जमुई के दुकानदार ने दिए धंधे के टिप्स


Last Updated:

जमुई के सोहन मोदी पिछले तीन पीढ़ियों से कपड़े का कारोबार कर रहे हैं। कम लागत और बेहतर प्लानिंग के साथ इस बिजनेस को शुरू कर सालों भर मुनाफा कमाया जा सकता है।

जमुई: रोजगार की चाहत रखने वाले लोग अलग-अलग तरीके के रोजगार की कोशिश में लगे रहते हैं. कुछ रोजगार में उन्हें फायदा होता है, तो कुछ में काफी कोशिश के बाद भी उन्हें अच्छा मुनाफा नहीं मिल पाता. ऐसे में अगर आप भी रोजगार की चाहत रखते हैं, तो आप कपड़े का कारोबार कर सकते हैं. इस कारोबार में बेहतर मुनाफा है, साथ ही इस से सालों भर कमाई की जा सकती है. जमुई के रहने वाले सोहन मोदी पिछले तीन पीढियां से कपड़े का कारोबार कर रहे हैं. सोहन मोदी बताते हैं कि चाहे त्यौहार हो या शादियों का मौसम हो, यह एक ऐसा कारोबार है जिसमें सालों भर ग्राहक आते हैं. सोहन मोदी ने बताया कि इसे शुरू करना काफी आसान भी है, और इसमें बहुत अधिक लागत की भी आवश्यकता नहीं होती है. अगर आपके पास करीब तीन से साढे तीन लाख रुपए भी हैं, तब भी आप उस से इस कारोबार को शुरू कर सकते हैं. सोहन मोदी बताते हैं कि इसके लिए आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है.

इस तरह कर सकते हैं शुरुआत
सोहन ने बताया कि कपड़े का कारोबार शुरू करने के लिए सबसे जरूरी चीज यह है कि आपको यह तय करना होगा कि आप किस प्रकार के बाजार को टारगेट कर रहे हैं. क्योंकि कपड़े का बाजार बहुत बड़ा है, और इसमें कई तरह की वैरायटी और कई तरह के कपड़े मौजूद हैं. अगर आप उनमें उलझ जाएंगे तो आप इस कारोबार को सही तरीके से नहीं कर पाएंगे. इसलिए सबसे पहले तो आप अच्छी प्लानिंग करें कि आप जिस भी कपड़े का कारोबार करना चाहते हैं, उस बारे में आपको अच्छी जानकारी हो. इसके साथ ही अगर आप केवल एक कैटेगरी पर फोकस करेंगे, तो आपको लागत भी काफी कम लगानी पड़ेगी. ज्यादा कैटेगरी में शुरुआत करने के बाद आपकी लागत भी बढ़ेगी और आपकी मेहनत भी बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजारों में बहुत अधिक बड़े ग्राहक नहीं आते हैं. ऐसे में आपको मध्यम रेंज के कपड़ों से शुरुआत करनी चाहिए, उसमें अच्छा मुनाफा भी मिलता है, साथ ही उसके ग्राहक भी मिल जाते हैं.

सबसे पहले बाजार की करें पहचान
सोहन ने बताया कि इसके लिए जरूरी यह है कि आपको सबसे पहले बाजार की पहचान करनी चाहिए. आप जिस बाजार में दुकान खोलना चाहते हैं, वहां आप दुकान लगाने से पहले जाएं और अलग-अलग दुकानों में घूम कर इस बात की जानकारी जुटाएं कि वहां किस तरह के ग्राहक आते हैं. वहां महंगे कपड़े खरीदने वाले ग्राहक आते हैं, या सामान्य मध्यम वर्ग के ग्राहकों की संख्या ज्यादा है. जिन भी ग्राहकों की संख्या ज्यादा होगी, आपको उन्हीं के लिए कपड़ों की दुकान लगानी चाहिए. ऐसा करने से आपके दुकान में कभी भी ग्राहकों की कमी नहीं होगी. इसके साथ ही सबसे जरूरी बात कपड़ों के खरीदारी को लेकर है. लोग स्थानीय बाजार में किसी डीलर से कपड़ा खरीद लेते हैं. ऐसे में उनका मार्जिन भी कम हो जाता है और उन्हें कपड़े भी महंगे कीमतों पर मिलते हैं. इसलिए जरूरी यह है कि आप कोशिश करें कि किसी बड़े शहर से कपड़े लें, या संभव हो सके तो किसी बड़े कारोबारी से ले जहां से आपको डीलर प्राइस पर ही कपड़े मिल जाए. ऐसा करने से आपके मुनाफे का मार्जिन भी बढ़ेगा और आपका कारोबार अच्छा चलेगा.



Source link