Govardhan Puja 2026 Date shubh muhurat annakut vidhi when is govardhan puja correct tithi and timing | कब है गोवर्धन पूजा? दूर करें कन्फ्यूजन, नोट करे

Govardhan Puja 2026 Date shubh muhurat annakut vidhi when is govardhan puja correct tithi and timing | कब है गोवर्धन पूजा? दूर करें कन्फ्यूजन, नोट करे


होमताजा खबरधर्म

इस साल किस दिन होगी गोवर्धन पूजा? जानें सही तारीख और सुबह व शाम का मुहूर्त

Last Updated:

Govardhan Puja 2026 Date: दिवाली के अगले दिन मनाए जाने वाले गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व की सही तिथि को लेकर असमंजस बना हुआ है कि यह 9, 10 या 11 तारीख में से किस दिन है. लोग असमंजस में हैं कि पूजा किस दिन की जानी चाहिए. आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और इससे जुड़ी सभी जरूरी और संपूर्ण काम की जानकारी, ताकि आप विधि-विधान से पूजा कर सकें.

Zoom

Govardhan Puja Date 2026: दीपावली के पांच दिवसीय त्योहार में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक महत्व है. हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौमाता की पूजा करने की परंपरा है. लेकिन साल 2026 में गोवर्धन पूजा की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस है कि यह पर्व 9, 10 या 11 नवंबर को मनाया जाएगा. कुछ जगहों पर 9 नवंबर को गोवर्धन पूजन का दिन बताया जा रहा है तो कुछ जगहों पर 10 और 11 नवंबर को. आइए जानते हैं कब है गोवर्धन पूजन का सही दिन और पूजन मुहूर्त…

गोवर्धन पूजन 2026 कब है?
कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत – 9 नवंबर, दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से
कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का समापन – 10 नवंबर, दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक
प्रतिपदा तिथि सूर्योदय के समय 10 नवंबर को विद्यमान रहेगी. इसलिए उदया तिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा का पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा. 11 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा.

गोवर्धन पूजा 2026 शुभ मुहूर्त

  • गोवर्धन पूजा की तिथि: 10 नवंबर 2026 दिन मंगलवार
  • अभिजित मुहूर्त: 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
  • विजय मुहूर्त: 01:54 पी एम से 02:38 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त: 05:31 पी एम से 05:57 पी एम
  • प्रातःकाल मुहूर्त : सुबह 06:40 AM से 08:50 AM तक (पूजा की कुल अवधि: लगभग 2 घंटे 10 मिनट)
  • सायंकाल मुहूर्त: दोपहर बाद 03:46 PM से शाम 06:02 PM तक गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा के लिए उत्तम रहेगा

गोवर्धन पूजा की विधि 2026

  • गोवर्धन आलेखन: इस दिन सुबह के समय घर के आंगन या मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है. इसे फूलों, पत्तियों और रंगोली से सजाएं.
  • पूजन शुरू करें: गोवर्धन महाराज को रोली, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें.
  • पूजा सामग्री: गोवर्धन महाराज को खीर, बताशे, कढ़ी-चावल, मिष्ठान और विभिन्न प्रकार की मौसमी सब्जियों से बने ‘अन्नकूट’ का भोग लगाया जाता है.
  • परिक्रमा: पूजा के दौरान गोवर्धन पर्वत की आकृति की सात बार परिक्रमा की जाती है और साथ में जल का अर्घ्य दिया जाता है.
  • गौ-सेवा: इस दिन भगवान कृष्ण को प्रिय गायों की सेवा करने, उन्हें स्नान कराकर तिलक लगाने और हरा चारा खिलाने का विशेष महत्व है.

अन्नकूट का महत्व
गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है. अन्नकूट का अर्थ है अन्न का पर्वत. इस दिन घरों और मंदिरों में तरह-तरह के पकवान, मिठाइयां, सब्जियां और छप्पन भोग तैयार करके भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किए जाते हैं. मान्यता है कि अन्नकूट का भोग लगाने से घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है.

क्यों मनाई जाती है गोवर्धन पूजा?
पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को देवराज इंद्र के अहंकार से बचाने के लिए अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था. इसके नीचे सभी ब्रजवासी और उनके पशु सुरक्षित रहे. तभी से भगवान श्रीकृष्ण के इस स्वरूप की पूजा की जाती है. यह पर्व प्रकृति, गौमाता और अन्न के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश भी देता है.



Source link