Last Updated:
Dhanteras Rangoli Design: धनतेरस से दीवाली का त्योहार शुरू हो जाता है. इस दिन सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं खरीदा जाता है, बल्कि घरों की साफ-सफाई और सजावट भी की जाती है. दीवाली में रंगोली का महत्व भी बहुत ज्यादा होता है. ये सिर्फ घर के आंगन की सुंदरता बढ़ाने का एक तरीका मात्र नहीं है, मुख्य दरवाजे पर रंगोली बनाना शुभता का प्रतीक भी माना जाता है. ऐसे में धनतेरस पर बनाने के लिए यहां आप रंगोली के डिजाइन देख सकते हैं.
धनतेरस के मौके पर ‘शुभ धनतेरस’ वाली रंगोली की ये डिजाइन आपके दरवाजे की शोभा को बढ़ाने के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. इसमें आप बॉर्डर लाइन बनाने के लिए गेंदे के फूल की पंखुड़ियों को इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे रंगोली में 3डी इफेक्ट नजर आता है. इसमें 8 किनारे बनाए गए हैं, जहां आप दीयों को रख सकते हैं. दीयों की रोशनी से रंगों की खूबसूरती और भी निखरकर आती है.
यदि आपके घर के आगे बड़ा स्पेस है, तो ये डिजाइन आप धनतेरस के मौके पर बना सकते हैं. इसमें रंगों को बहुत ही खूबसूरती से इस्तेमाल किया गया है, जिससे ये बहुत ही आकर्षक नजर आता है. इस डिजाइन को बनाने के लिए आप रंगोली में थोड़ी मात्रा में बारीक रेत मिक्स कर सकते हैं, जिससे इसे भरने के बाद डिजाइन उभरे हुए नजर आए.
कमल का फूल, हाथी, स्वास्तिक चिन्ह मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय माने जाते हैं, ऐसे में ये डिजाइन धनतेरस के मौके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं. इसे आप घर के आंगन या दरवाजे पर बना सकते हैं. ये मंडला डिजाइन बनाना बहुत ही आसान, लेकिन फिर भी इसे सीधे रंगोली से न बाकर चॉक से बनाएं जिससे डिजाइन साफ क्लियर बनें. इसके बाद इसमें रंगों को भरें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कमल के फूल और मां लक्ष्मी के चरण कमल के डिजाइन वाली ये रंगोली भी आप धनतेरस के मौके पर बना सकते हैं. ये रंगोली डिजाइन इस बात का सूचक है कि मां लक्ष्मी का आगमन घर में चारों दिशाओं से हो रहा है. इसे आप सिर्फ रंगोली से भी बना सकते हैं, और इसमें फूलों की पंखुड़ियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रखें इसमें कमल के फूलों से ही डिजाइन की सुंदरता है. इसलिए इसमें बहुत ही साफ और बारीक तरीके से रंगों को भरें.
मोर वाली रंगोली डिजाइन दीवाली के मौके पर सबसे ज्यादा बनायी जाती है. खासतौर पर यदि आपके आंगन या दरवाजे के पास सफेद टाइल्स लगी हैं, तो डिजाइन आप बना सकते हैं. क्योंकि मोर के रंग सफेद सरफेस पर अच्छी तरह से उभरकर आते हैं. इसे बनाने के लिए आप सेंटर में मोर की आकृति बनाकर इसे कमल के गुलाबी फूलों और हरी पत्तियों वाले डिजाइन से मंडला आकार बनाएं.
आपने अक्सर मां लक्ष्मी को तस्वीर में सोने के सिक्के से भरे कलश को हाथ में लिए देखा होगा. ये रंगोली डिजाइन इसी से प्रेरित है. इसे डिजाइन में सेंटर में कलश की आकृति बनी हुई है, जिसपर गोल सिक्के के आकार बनाए गए हैं. धनतेरस के मौके पर इस डिजाइन को आप दरवाजे पर बना सकते हैं. इसे देखकर बिलकुल ऐसा लगेगा जैसे मां लक्ष्मी ने आपके दरवाजे पर सोने का कलश रखा है.