मनेर एनकाउंटर पर बवाल, राजा शर्मा के परिवार का अस्पताल में हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मनेर एनकाउंटर पर बवाल, राजा शर्मा के परिवार का अस्पताल में हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज


Last Updated:

Maner Police Encounter: पटना के मनेर में हुए पुलिस एनकाउंटर के बाद अब दानापुर अस्पताल में बवाल हो गया. मुठभेड़ में मारे गए तीन अपराधियों में शामिल राजा शर्मा के परिवार अस्पताल पहुंच गए. पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए विरोध करने लगे. परिवार एंबुलेंस से शव उतारने और पोस्टमार्टम कराने का विरोध कर रहे थे. देखते ही देखते अस्पताल परिसर में भीड़ जुट गई.

Zoom

मनेर में हुए पुलिस एनकाउंटर पर दानापुर अस्पताल में हंगामा.

पटनाः मनेर में पुलिस एनकाउंटर के बाद दानापुर अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया. शुक्रवार को तीन क्रिमिनल पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे. उनके शव पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल लाए गए. यहां राजा शर्मा के परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया. परिवार के लोग पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. हालात ऐसे हो गए कि परिजन एंबुलेंस से शवों को उतारने और पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का विरोध करने लगे. देखते ही देखते अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

शव पोस्टमार्टम के लिए लाने पर शुरू हुआ हंगामा
जानकारी के मुताबिक, मनेर के शेरपुर गंगा घाट पर पुलिस और एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में जेपी यादव, बबलू कुमार उर्फ सूरज और राजा शर्मा उर्फ राजेश शर्मा की मौत हुई थी. तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल लाए गए थे. इसी दौरान राजा शर्मा के परिजन और स्थानीय ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए विरोध शुरू कर दिया. परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने मुठभेड़ के नाम पर गलत कार्रवाई की है.

एंबुलेंस से शव उतारने का किया विरोध
अस्पताल परिसर में जुटे लोग एंबुलेंस से शवों को उतारने नहीं दे रहे थे. परिजन पोस्टमार्टम की प्रक्रिया का भी विरोध कर रहे थे. इस दौरान अस्पताल में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की अतिरिक्त टीम मौके पर पहुंची. विरोध बढ़ने और हालात बिगड़ने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसके बाद अस्पताल परिसर में तनाव और बढ़ गया. पुलिसकर्मियों ने लोगों को हटाकर स्थिति संभालने की कोशिश की.

अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद दानापुर अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. पुलिस की कोशिश है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जाए और अस्पताल परिसर में दोबारा हंगामे की स्थिति न बने. फिलहाल राजा शर्मा के परिजनों के आरोप, पुलिस की कार्रवाई और अस्पताल में हुए लाठीचार्ज को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है. मामले में पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार है.



Source link