CBSE Date Sheet 2027: CBSE की 10-12th परीक्षा की आ गई डेटशीट, जानें कब होगा किस सब्जेक्ट का एग्जाम

CBSE Date Sheet 2027: CBSE की 10-12th परीक्षा की आ गई डेटशीट, जानें कब होगा किस सब्जेक्ट का एग्जाम


CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दोनों क्लास की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. बोर्ड की ओर से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. ऐसे में अब छात्र अपनी कक्षा और विषय के हिसाब से परीक्षा की तारीखों का शेड्यूल देख सकते हैं और उसी के अनुसार तैयारी की योजना बना सकते हैं. इस बार भी सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी. CBSE ने परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले ही डेटशीट जारी कर दी है. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम उपलब्ध करा दिया गया है.

इस साल 10वीं की परीक्षा में बैठने के लिए 26.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 19.8 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है. कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को कुल 83 विषयों की परीक्षा देनी होगी, जबकि 12वीं के छात्रों के लिए 121 विषयों का शेड्यूल तैयार किया गया है. इतनी बड़ी संख्या में विषयों और विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए डेटशीट तैयार करना बोर्ड के लिए चुनौतीपूर्ण होता है. CBSE का कहना है कि परीक्षा कार्यक्रम बनाते समय 40 हजार से अधिक विषय संयोजनों का ध्यान रखा गया है. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी विद्यार्थी के दो विषयों की परीक्षाएं एक ही दिन न पड़ें. छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी डेटशीट देख सकते हैं.

CBSE फाइनल डेटशीट.

CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Latest @ CBSE सेक्शन को खोलें.
  3. यहां Class 10th Date Sheet 2027 या Class 12th Date Sheet 2027 के लिंक पर क्लिक करें.
  4. लिंक पर क्लिक करते ही डेटशीट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  5. PDF में अपने विषय के अनुसार परीक्षा की तारीख और समय देख लें.
  6. डेटशीट को डाउनलोड करके अपने पास सेव कर लें, ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से देख सकें.
  7. छात्र नीचे दिए गए लिंक के जरिए भी 10वीं और 12वीं की डेटशीट देख सकते हैं.

कक्षा 10वीं (Class X) की डेटशीट

  • 16 फरवरी पेंटिंग
  • 17 फरवरी गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक)
  • 22 फरवरी साइंस
  • 26 फरवरी इंग्लिश
  • 27 फरवरी हिंदी और अन्य भाषाएं
  • 3 मार्च हिंदी कोर्स A और B
  • 8 मार्च सोशल साइंस
  • 9 मार्च कुछ भाषाओं और वैकल्पिक विषयों की परीक्षा

कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा 9 मार्च 2027 को होगी. विषयवार पूरी सूची CBSE की डेटशीट में दी गई है.

कक्षा 12वीं (Class XII) की डेटशीट

  • 16 फरवरी फिजिक्स
  • 23 फरवरी अकाउंटेंसी
  • 25 फरवरी ज्योग्राफी
  • 27 फरवरी केमिस्ट्री
  • 5 मार्च इंग्लिश कोर और इंग्लिश इलेक्टिव
  • 9 मार्च गणित और अप्लाइड मैथेमेटिक्स
  • 15 मार्च इकोनॉमिक्स
  • 19 मार्च पॉलिटिकल साइंस
  • 25 मार्च बायोलॉजी
  • 27 मार्च हिस्ट्री
  • 30 मार्च सोशियोलॉजी
  • 2 अप्रैल बिजनेस स्टडीज
  • 9 अप्रैल रिटेल और वेब एप्लीकेशन

कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा 9 अप्रैल 2027 को होगी. सभी विषयों की पूरी डेटशीट आधिकारिक शेड्यूल में उपलब्ध है.

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की अहम बातें

  • 10वीं और 12वीं की सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी.
  • विषय के अनुसार परीक्षा दोपहर 12:30 बजे या 1:30 बजे तक चलेगी.
  • कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च 2027 तक चलेंगी.
  • कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल 2027 तक आयोजित होंगी.
  • 10वीं की परीक्षा के लिए 26.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.
  • 12वीं की परीक्षा के लिए 19.18 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है.
  • CBSE ने परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले डेटशीट जारी की है.
CBSE के आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 26.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

CBSE की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, 10वीं और 12वीं दोनों क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. सभी पेपर सुबह 10:30 बजे से आयोजित किए जाएंगे. छात्रों को सलाह है कि वे अपनी कक्षा की पूरी डेटशीट ध्यान से देखें और हर विषय की परीक्षा की तारीख नोट कर लें. इससे आखिरी समय में किसी तरह की उलझन से बचा जा सकेगा.

10वीं और 12वीं में कितने विषयों की परीक्षा?

इस बार कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए 83 विषयों की परीक्षाएं होंगी. वहीं, 12वीं के छात्र 121 विषयों की परीक्षा देंगे. बोर्ड के मुताबिक डेटशीट तैयार करते समय 40 हजार से अधिक विषय संयोजनों को ध्यान में रखा गया है. इसकी वजह यह है कि अलग-अलग विषय चुनने वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं एक ही दिन न पड़ें. बोर्ड ने शेड्यूल बनाते समय इस बात का ध्यान रखा है कि छात्रों को परीक्षा देने में परेशानी न हो.

कितने विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन?

CBSE के आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 26.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्रों की संख्या 19.8 लाख से ज्यादा है. यानी दोनों क्लास को मिलाकर बड़ी संख्या में विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे. ऐसे में डेटशीट जारी होने के बाद छात्रों के पास अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का पर्याप्त समय है.

101 दिन पहले जारी हुई डेटशीट

CBSE ने परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले ही डेटशीट जारी कर दी है. इससे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई और रिवीजन का शेड्यूल बनाने में मदद मिलेगी. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं. डेटशीट डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट भी रख सकते हैं, ताकि तैयारी के दौरान विषयों की तारीख आसानी से देख सकें.



Source link