हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: फसाड नीति से एक रंग में दिखेगा शहर, दीवारों पर सजेगी सनातन संस्कृति, चौराहों का ब्यूटीफिकेशन

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: फसाड नीति से एक रंग में दिखेगा शहर, दीवारों पर सजेगी सनातन संस्कृति, चौराहों का ब्यूटीफिकेशन


Last Updated:

Haridwar Ardh Kumbh 2027: धर्मनगरी हरिद्वार साल 2027 के अर्धकुंभ के लिए अपने दिव्य और अलौकिक स्वरूप में सजने लगी है. देश और दुनिया से जुटने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है, जहां फसाड पॉलिसी के तहत एकरूपता और दीवारों पर सनातन संस्कृति की मनमोहक चित्रकारी से पूरे शहर का अभूतपूर्व कायाकल्प किया जा रहा है.

Haridwar Ardh Kumbh 2027: साल 2027 में हरिद्वार का अर्धकुंभ शुरू हो जाएगा और ऐसे में सभी विभाग अर्धकुंभ मेले के कार्य तेज़ी से कर रहे हैं. हरिद्वार मेला प्रशासन समेत तमाम संबंधित सरकारी तंत्र अर्धकुंभ के कार्यों को समय से पूर्ण करने में दिन-रात जुटा हुआ है. अर्धकुंभ के दौरान देश के सभी राज्यों और विदेशों से लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने का बड़ा अनुमान लगाया गया है.

धार्मिक दृष्टि से इस महत्वपूर्ण पर्व के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार पहुंचने पर एक सुखद और अलौकिक अनुभव मिले, इसके लिए विशेष इंतज़ाम किए जा रहे हैं. धर्मनगरी की भव्यता और दिव्यता को निखारने के लिए हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण यानी एचआरडीए ने पूरे शहर को चमकाने और संवारने का बड़ा जिम्मा उठाया है.

अर्धकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं के हरिद्वार में प्रवेश करते ही हाईवे के दोनों किनारों की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग बनाई जा रही हैं. शहर की दीवारों पर हिंदू संस्कृति और धार्मिक प्रसंगों से जुड़ी सुंदर चित्रकारी भी उकेरी जा रही है. इसका मुख्य उद्देश्य बाहर से आने वाले यात्रियों को धर्मनगरी का आध्यात्मिक स्वरूप दिखाना और सकारात्मक वातावरण प्रदान करना है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कुंभ कार्यों को गति देने के लिए मेला क्षेत्र के मुख्य मार्गों, चौराहों और घाटों के आसपास विशेष सौंदर्यीकरण का अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन का प्रयास है कि जब श्रद्धालु हरिद्वार की सड़कों से गुज़रें तो उन्हें शहर की दीवारें और गलियां आकर्षक दिखें. यही कारण है कि एचआरडीए की टीमें युद्धस्तर पर पेंटिंग और सजावट के काम को पूरा कर रही हैं.

शहर के इस कायाकल्प को लेकर एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह बताते हैं कि आगामी अर्धकुंभ को ध्यान में रखते हुए फसाड पॉलिसी के तहत यह काम किया जा रहा है. उनका कहना है कि विभिन्न राज्यों और विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं को अर्धकुंभ की ऐतिहासिक भव्यता और इसका वास्तविक धार्मिक आवरण दिखाने का पूरा प्रयास विभाग की ओर से किया जा रहा है.

एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह बताते हैं कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि जो भी श्रद्धालु बाहर से आएंगे उन्हें धर्मनगरी में अद्वितीय सुंदरता देखने को मिलेगी. अर्धकुंभ में शाही स्नान की सवारियों और प्रमुख मार्गों को फसाड पॉलिसी के तहत एक ही रंग-रूप में लाया जा रहा है. दुकानों और प्रतिष्ठानों के बोर्डों में एकरूपता लाकर शहर को भव्य बनाया जा रहा है.

एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह बताते हैं कि दीवारों की रंगाई-पुताई के अलावा शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे हैं. इन सभी कार्यों की विस्तृत योजना बनाकर टेंडर किए गए हैं. शहर के मुख्य चौराहों और सड़कों को आधुनिक और सुंदर स्वरूप देने के लिए विभिन्न स्तरों पर तेज़ी से काम चल रहा है.

एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह के अनुसार शहर के प्रमुख शंकराचार्य चौक का विशेष ब्यूटीफिकेशन कराया जा रहा है. इसके साथ ही शहर के मुख्य मार्गों के बीच बने डिवाइडर को भी सुंदर बनाने का काम चल रहा है. एचआरडीए के माध्यम से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसे कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं ताकि अर्धकुंभ तक हरिद्वार पूरी तरह सजकर तैयार हो सके.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link