Last Updated:
Bamboo Business Ideas: बिहार के जहानाबाद के जितेंद्र कुमार बांस का फर्नीचर बनाकर घर बैठे अच्छी कमाई कर रहे हैं. दो लाख के शुरुआती निवेश और तीन ट्रक बांस मंगाकर वह हर महीने करीब पैंतीस हजार रुपये बचा रहे हैं. उन्होंने युवाओं से बाहर जाने के बजाय घर रहकर ही ऐसा स्वरोजगार अपनाने की अपील की है.
Bamboo Business Ideas: बिहार में छोटे उद्योग पनप रहे हैं. युवाओं को खास तौर पर अपना उद्यम करने की ओर ध्यान है. ऐसे में छोटे बाज़ारों में भी उद्योग देखने को मिल रहा है. कई युवा राज्य से बाहर न जाकर घर पर छोटे उद्योग कर रहे हैं. अभी भी कई ऐसे भी युवा हैं, जिन्हें यह चाह है कि हम भी कुछ ऐसा उद्योग शुरू करें जिससे घर पर ही अच्छी कमाई हो और बाहर जाने की जरूरत न पड़े. अगर आप भी कुछ ऐसा सोच रहे हैं तो चलिए बांस से नए नए फर्नीचर बना रहे जहानाबाद जिला स्थित घोसी के अनुभवी जितेंद्र कुमार से पूरी बात समझते हैं. वह 5 साल से बांस बाहर से मंगाकर चाली, सीढ़ी और अन्य सामान बना रहे हैं.
व्यापार में इन बातों का रखें ध्यान
जितेंद्र कुमार का कहना है कि बांस के व्यापार की शुरुआत करनी है तो कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा. आप कहीं भी उद्योग की शुरुआत करें तो सबसे पहले बाजार को समझना होगा. आखिर हमारे मार्केट में क्या डिमांड है? इसी हिसाब से कार्य करना होगा. शुरुआत करनी है तो कम से कम ₹200000 पूंजी निवेश करना होगा. उद्योग शुरू करने के बाद मेहनत भी जरूरी है और हमेशा एक्टिव होकर कार्य करना होगा. मार्केट में ज्यादातर जगहों पर बांस से निर्मित सामान की मांग बढ़ रही है. ऐसे में उसका ख्याल भी रखना है.
बांस का व्यापार, खर्च और कमाई
वो आगे कहते हैं कि हम महीने में 3 ट्रक बांस मंगवाते हैं. एक महीना में खत्म हो जाता है. ऐसे में एक ट्रक की कीमत करीब सवा लाख रुपए होती है और ऐसे में करीब साढ़े चार लाख का बांस से सामान बनाते हैं. हमारे अभी चार कारीगर काम कर रहे हैं. एक महीना में सब कुछ काट छांटकर ₹35000 की बचत हो जाती है. इस तरह से देखा जाए तो आप भी इतनी और मेहनत से अपनी कमाई कर सकते हैं. हालांकि, शुरुआत में कुछ पूंजी निवेश करना जरूरी होता है.
कभी 12 घंटे की ड्यूटी का मिलता था ₹500
जितेंद्र एक मैट्रिक पास युवा हैं. 2 साल तक चेन्नई में काम करते थे और 12 घंटे की ड्यूटी में 500 रुपये कमाई होती. छठ दिवाली में घर आना मुश्किल हो जाता था. ट्रेन में धक्का खाकर आना पड़ता था. इसके चलते उन्होंने घर पर ही कुछ गुजरने की ठान ली. अभी अपने घर पर ही रहकर अच्छी कमाई कर रहे हैं. युवाओं से भी वो यही अपील करना चाहते हैं कि कुछ भी करें लेकिन घर परिवार के साथ रहकर ही करें. अगर उद्यमी बनेंगे आप भी कमाएंगे और साथ ही आस पास के युवाओं को नौकरी देंगे. इस तरह से आप समाज की बेरोजगारी को भी दूर कर सकते हैं. इन्हीं सोच के साथ आज हम भी कार्य कर रहे हैं.