Last Updated:
राजपाल यादव के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक बार फिर उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है. यह वारंट 25 लाख रुपए के एक चेक बाउंस मामले से जुड़ा हुआ है. एक फिल्म फाइनेंसर ने उन्हें 25 लाख रुपए का कर्ज दिया था. इस कर्ज को लौटाने के लिए उन्होंने पोस्ट डेटेड चेक दिया, जो बाउंस हो गया. इसके बाद फाइनेंसर ने कोर्ट अर्जी दी. कई सुनवाई के दौरान राजपाल यादव कोर्ट में पेश नहीं हुए, तो अरेस्ट वारंट जारी हुई.
राजपाल यादव के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी हुआ है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @/rajpalofficial)
रिपोर्ट- मिथिलेश गुप्ता, इंदौर. राजपाल यादव बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में एक हैं. पिछले कुछ समय से विवादों में घिरे हुए हैं. इस साल की शुरुआत में वह जेल में तिहाड़ जेल में भी रहे. उन्होंने एक बिजनेसमैन से फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ रुपए लिए थे, जिसे वह चुका नहीं पाए. वह जमानत पर हैं. इस बीच महू कोर्ट मुंबई पुलिस को आदेश दिया है कि वह उन्हें गिरफ्तार करे. कोर्ट ने यह आदेश राजपाल के एक 25 लाख रुपए के एक चेक बाउंस मामले में दिया है.
राजपाल यादव के लगातार पेशी पर अनुपस्थित रहने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट फरहान एम. कुरैशी की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. मुंबई पुलिस को राजपाल यादव को गिरफ्तार कर अगली पेशी से पहले कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं. राजपाल यादव के खिलाफ यह महू के रहने वाले फिल्म फाइनेंसर प्रकाश जाजू ने मामला दर्ज करवाया है.
दरअसल, राजपाल यादव ने प्रकाश जाजू को 25 लाख रुपए उधार लिए थे. प्रकाश ने जब राजपाल से पैसे वापस मांगे, तो उन्होंने पोस्ट डेटेड चेक दिए. प्रकाश ने बैंक में चेक लगाया लेकिन पैसे उनके अकाउंट में क्रेडिट नहीं हुए. चेक बाउंस हो गया. इसके बाद प्रकाश ने महू कोर्ट का रुख किया था. प्रकाश ने कोर्ट में बताया कि उनके और राजपाल के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन था. तय शर्त के हिसाब से पैसे लौटाने थे.
दैनिक जागरण के मुताबिक प्रकाश जाजू ने बताया कि पैसा चुकाने के लिए राजपाल ने पहले ही पोस्ट डेटेड चेक उन्हें दिए थे. जब टाइम चेक को बैंक में डालकर क्रेडिट करवाने का समय आया, तो राजपाल ने अकाउंट बैलेंस नहीं डाला. जिसकी वजह से प्रकाश के अकाउंट में बैलेंडस क्रेडिट नहीं हो पाया. फिर प्रकाश ने महू कोर्ट में केस दर्ज करवाया. प्रकाश के वकील ने बताया कि पहले कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया था. तब राजपाल मुंबई पुलिस के सामने प्रेजेंट हुए थे और सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश होने का विश्वास दिलाया था. लेकिन उन्होंने न तो जमानत करवाई और न ही कोर्ट में पेश हुए. इसके बाद ही अरेस्ट वारंट जारी किया गया.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login