मनीष मल्होत्रा की दिवाली बैश में अप्सरा सी सुंदर लगीं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या, व्हाइट साड़ी में चुराया दिल


Last Updated:

Navya Naveli Stuns in White Saree: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सितारों का शानदार अंदाज देखने को मिला. इस बीच अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपने खूबसूरत लुक से सबका ध्यान खींचा. वाइट साड़ी और प्यारी सी मुस्कान में नव्या बेहद खूबसूरत लगीं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.

Top Deals Inside

दिवाली पार्टी में नव्या नवेली ने बिखेरा जलवा, लुक देख फैंस बोले- अप्सराZoom

व्हाइट साड़ी में नव्या नवेली ने बिखेरा जलवा (फोटो साभार-instagram @viralbhayani)

नई दिल्ली: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में हर साल फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगता है. इस बार भी गुरुवार को उनके घर पर शानदार पार्टी हुई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे अपने खास अंदाज में पहुंचे. इस पार्टी में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी शिरकत की. व्हाइट साड़ी में उनकी एंट्री ने हर किसी का ध्यान खींच लिया.

उनका खूबसूरत अंदाज देखकर फैंस भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें हर तरफ वायरल हो रही हैं. फैंस उन्हें अप्सरा सी सुंदर कह रहे हैं, चलिए दिखाते हैं नव्या नवेली की खूबसूरत फोटो और वीडियो.

व्हाइट साड़ी में नव्या का दिखा खूबसूरत अंदाज

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी के लिए नव्या नवेली ने प्लेन व्हाइट शिफॉन जॉर्जेट साड़ी चुनी थी. इस साड़ी में उनका लुक बेहद एलिगेंट और क्लासी लग रहा था. उन्होंने इसके साथ डीप वी नेक सीक्वेंस ब्लाउज पहना था, जो उनके पूरे लुक को और खास बना रहा था. साड़ी के साथ नव्या ने ग्रीन स्टोन एम्बेलिश्ड ड्रॉप नेकलेस सेट कैरी किया था. इस नेकलेस ने उनके लुक में एक अलग ही चमक जोड़ दी. नव्या ने अपने इस लुक को खुले बालों के साथ कंप्लीट किया था. वहीं, लाइट और ग्लोसी मेकअप में उनका चेहरा काफी फ्रेश लग रहा था. उन्होंने अपने लुक को ज्यादा हैवी नहीं रखा. सादगी के साथ स्टाइल का यह कॉम्बिनेशन उन पर खूब जंच रहा था. व्हाइट साड़ी और ग्रीन स्टोन नेकलेस के साथ उनका पूरा लुक पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट था.

फैंस ने कहा- परी से कम नहीं लग रहीं नव्या

नव्या नवेली की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके लुक की चर्चा होने लगी. फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है. कोई उन्हें परी बता रहा है तो कोई स्वर्ग से उतरी अप्सरा कहकर तारीफ कर रहा है. उनकी व्हाइट साड़ी और खूबसूरत ज्वेलरी ने भी लोगों का ध्यान खींचा है.

मनीष मल्होत्रा की इस शानदार दिवाली पार्टी में नव्या का सादगी भरा अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.



Source link