फिर साथ दिखे CM विजय-तृषा कृष्णन, साथ में खिंचवाई फोटो, थलापति की मां शोभा भी रहीं मौजूद, किसकी शादी में दिखा कपल?

फिर साथ दिखे CM विजय-तृषा कृष्णन, साथ में खिंचवाई फोटो, थलापति की मां शोभा भी रहीं मौजूद, किसकी शादी में दिखा कपल?


Last Updated:

CM Vijay-Trisha Attend Wedding Reception In Chennai: विजय और तृषा कृष्णन एक बार फिर अपनी साथ में मौजूदगी को लेकर चर्चा में हैं. दोनों गुरुवार (5 नवंबर) को चेन्नई में आयोजित एक शादी के रिसेप्शन में पहुंचे. इस समारोह में विजय की मां शोभा चंद्रशेखर और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी भी मौजूद थे. दोनों के वीडियो अब वायरल हो रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

विजय और तृषा कृष्णन का ये वीडियो वायरल हो रहा है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

नई दिल्ली. तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय एक बार फिर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ नजर आए हैं. दोनों गुरुवार को चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में पहुंचे. इस दौरान दोनों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. खास बात यह रही कि इस कार्यक्रम में थलापति की मां और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी भी मौजूद थे. विजय और तृषा की साथ में तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

सीएम विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक साथ फिल्म दोनों साथ ग्रैंड मैरिज रिसेप्शन में शामिल हुए. जिसके बाद फिर सुर्खियां बन गईं. यह शादी वाईएस अनिल रेड्डी की बेटी की थी. अनिल रेड्डी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के कजिन हैं. इस खास मौके पर विजय की मां शोभा चंद्रशेखर भी उनके साथ मौजूद थीं. खास बात ये है कि तीनों ने साथ में एंट्री ली. अब इस फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं.

साथ में दिए पोज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विजय और तृषा स्टेज की तरफ जाते नजर आ रहे हैं. दोनों ने वहां नए कपल को बधाई दी. इस दौरान विजय ब्राउन कलर के सूट में दिखे. वहीं, तृषा ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी. दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते नजर आए. विजय ने जगन मोहन रेड्डी से भी मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं. बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव और उनकी पत्नी शैलिमा भी इस रिसेप्शन में शामिल हुए.



Source link