प्रेशर कुकर का रबड़ ढीला क्यों हो जाता है? नया खरीदने की जरूरत नहीं, 2 मिनट में ऐसे करें फिक्स

प्रेशर कुकर का रबड़ ढीला क्यों हो जाता है? नया खरीदने की जरूरत नहीं, 2 मिनट में ऐसे करें फिक्स


Last Updated:

किचन में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल बहुत ही कॉमन है. दाल से लेकर आलू उबालने तक रसोई में कुकर का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें समय भी कम लगता है और ईधन भी कम खर्च होता है. लेकिन लगातार यूज में होने के कारण समय-समय पर इसमें कुछ गड़बड़ियां होती रहती है. रबड़ का ढीला होना ऐसी ही एक समस्या है. इसे तुरंत ठीक करना बहुत ही जरूरी होता है. लेकिन इसके लिए हमेशा नया रबड़ खरीदने की जरूरत नहीं है, आप इसे घर पर ही 2 मिनट में ठीक कर सकते हैं. यहां जानिए तरीका.

कुकर के ढक्कन में लगा रबर (गैस्केट) बहुत अहम होता है. ये ढक्कन को अच्छी तरह बंद रखने और अंदर प्रेशर बनाने में मदद करता है. लंबे समय तक इस्तेमाल करने से रबर ढीला पड़ सकता है या अपनी शेप खो सकता है. ऐसे में ढक्कन ठीक से बंद नहीं होता और भाप बाहर निकलने लगती है. अगर आपके कुकर का रबर भी ढीला हो गया है, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें.

रबर को निकालकर साफ करें- कई बार कुकर का रबर अपनी जगह से थोड़ा खिसक जाता है, जिससे ढक्कन ठीक से बंद नहीं होता. ऐसी स्थिति में सबसे पहले रबर को सावधानी से निकालें. इसे साफ पानी से अच्छी तरह धोएं और सूखने दें. इसके बाद ढक्कन की सही जगह पर दोबारा लगाएं. रबर को खींचकर या जबरदस्ती फिट करने की कोशिश न करें.

रबर को ठंडा होने दें- कई बार लगातार इस्तेमाल और गर्मी की वजह से रबर ठीक से फिट नहीं होता. ऐसे में कुकर पूरी तरह ठंडा होने के बाद रबर निकालें. इसे साफ पानी से धोकर पूरी तरह सुखाएं और फिर सही जगह पर लगाएं. अगर रबर सिर्फ अपनी जगह से खिसका है, तो इससे उसे ठीक से फिट करने में मदद मिल सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ढक्कन बंद करने से पहले करें जांच- कुकर इस्तेमाल करने से पहले देखें कि रबर ढक्कन में चारों तरफ बराबर लगा है या नहीं. कहीं से रबर बाहर निकला हुआ नहीं होना चाहिए. इसके अलावा ढक्कन, रबर और कुकर के किनारों पर खाने के छोटे टुकड़े या गंदगी नहीं होनी चाहिए. इससे सीलिंग प्रभावित हो सकती है.

रबर की सफाई का रखें ध्यान- हर बार कुकर इस्तेमाल करने के बाद रबर निकालकर अच्छी तरह धोएं और पूरी तरह सुखाकर रखें. इसे जोर से न खींचें और न ही किसी नुकीली चीज से निकालने की कोशिश करें. डिशवॉशर में भी इसे साफ करने से बचें, क्योंकि तेज गर्मी से रबर खराब हो सकता है. ध्यान रखें अगर कुकर का रबर फट गया है, बहुत ढीला हो गया है या सख्त पड़ गया है और कुकर में प्रेशर नहीं बन रहा है, तो उसका इस्तेमाल न करें.

पुराना रबर होने पर बदलें- अगर सफाई करने और दोबारा लगाने के बाद भी ढक्कन ठीक से बंद नहीं हो रहा है, तो हो सकता है कि रबर पुराना हो गया हो. लगातार इस्तेमाल से इसकी लचक कम हो जाती है और यह अपनी शेप खोने लगता है. ऐसे में घरेलू उपायों से इसे टाइट करने के बजाय नया रबर लगवाना बेहतर है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link