Last Updated:
Dhanteras 2026: दीपोत्सव के महापर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती हैं. धनतेरस के बीच लोग सोने-चांदी के ज्वेलरी के साथ कई अन्य चींजो की खरीदारी करते हैं. बर्तन, इलेक्ट्रिक सामानों के साथ लोग मोबाइल फोन की खरीदारी करते है. इन सब के बीच माता लक्ष्मी से जुड़ी एक खास चीज की खरीदारी भी लोग धनतेरस और दिवाली पर करते है.
वाराणसी: दीपोत्सव के महापर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती हैं. धनतेरस के बीच लोग सोने-चांदी के ज्वेलरी के साथ कई अन्य चींजो की खरीदारी करते हैं. बर्तन, इलेक्ट्रिक सामानों के साथ लोग मोबाइल फोन की खरीदारी करते है. इन सब के बीच माता लक्ष्मी से जुड़ी एक खास चीज की खरीदारी भी लोग धनतेरस और दिवाली पर करते है.
काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया की धनतेरस पर माता लक्ष्मी की कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए झाड़ू की खरीदारी भी जरूर करनी चाहिए. इस दिन नया झाड़ू खरीदने से घर में माता लक्ष्मी खींची चली आती है. शास्त्रों के मुताबिक, झाड़ू में धन की देवी माता लक्ष्मी वास करती हैं. सिर्फ धनतेरस नहीं बल्कि दिवाली के दिन भी इसकी खरीदारी की लोक मान्यता है. यही वजह हैं की धनतेरस और दिवाली पर लोग झाड़ू की खरीदारी जरूर करते है.
नकरात्मक ऊर्जा होती है समाप्त
उन्होंने बताया की धनतेरस और दिवाली पर नया झाड़ू खरीदकर घर लाने से घर की नकरात्मक ऊर्जा समाप्त होती है. इसके साथ ही घर से दरिद्रता भी दूर जाती है. जिससे पॉजिटिव ऊर्जा का संचार भी होता है. इस दिन नया झाड़ू लाने के बाद घर के पुराने और टूटे फूटे झाडू को घर से बाहर निकाल देना चाहिए.
इस दिन करें घर से बाहर
यदि आप धनतेरस पर झाड़ू खरीद रहें हैं तो इसके अगले दिन यानी नरक चतुर्दशी पर पुराने झाड़ू को घर से बाहर कर देना चाहिए. वहीं जो लोग दीपवाली पर नया झाड़ू खरीद रहें हैं उन्हें उसके अगले दिन पुराने झाड़ू को दिन के समय घर के बाहर किसी साफ सुधरे जगह रख देना चाहिए.
जरूर ध्यान रखें ये बात
स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया की घर में झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह रखना चाहिए. जहां लोगों की नजर जल्दी न पड़े. इसके अलावा झाड़ू को फेंक कर या उल्टे सीधे तरीके से भी नहीं रखना चाहिए. झाडू को हमेशा घर के साफ सुधरे जगह पर रखना चाहिए. गलत तरीके से झाडू रखने पर भी घर में नकरात्मक ऊर्जा चली आती है.