Last Updated:
Meerut Best Markets: रोशनी और खुशियों के महापर्व दीपावली पर यदि आप भी अपने आशियाने को सजाने, नए परिधानों, आभूषणों और इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो मेरठ के प्रमुख बाजार आपके स्वागत के लिए पूरी तरह सज-धज कर तैयार हैं. बजट फ्रेंडली शॉपिंग से लेकर ब्रांडेड और प्रीमियम रेंज तक क्रांतिधरा मेरठ के पारंपरिक और आधुनिक बाजारों में हर वर्ग के खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प और त्योहारी डिस्काउंट उपलब्ध हैं.
Diwali Shopping Meerut: पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ से ताल्लुक रखने वाले जो लोग दीपावली के पावन अवसर पर खरीदारी करने की सोच रहे हैं और उसके लिए ऐसे बाजार की तलाश कर रहे हैं, जहां उन्हें हर तरह की चीजें मिल जाएं, तो ऐसे सभी लोगों के लिए मेरठ का बेगमपुल क्षेत्र काफी बेहतर साबित हो सकता है, जहां आसपास विभिन्न प्रकार के ऐसे बाजार हैं, जहां से आप खरीदारी कर सकते हैं.
मेरठ के सर्वश्रेष्ठ बाजार की अगर बात की जाए, तो उसमें आबूलेन बाजार आता है, जहां मध्यम वर्ग से लेकर उच्च वर्ग के लोग खरीदारी कर सकते हैं. इस बाजार में साड़ी, सूट से लेकर ज्वेलरी एवं हर तरह के प्रोडक्ट लोगों को मिल जाते हैं. खास तौर पर दीपावली के अवसर पर बाजार को भव्य रूप से सजाया जाता है और इसमें विभिन्न सेल भी लगाई जाती हैं, जिनके माध्यम से आप खरीदारी कर सकते हैं.
इसी तरह से बेगमपुल नमो भारत स्टेशन के पास ही लालकुर्ती का बाजार भी मौजूद है, जहां से आप खरीदारी कर सकते हैं. यह बाजार दिल्ली के चांदनी चौक की तर्ज पर ही जाना जाता है. यहां भी आपको हर तरह की खरीदारी करने का विकल्प मिल सकता है. दीपावली पर चाहे घर को सजाना हो या सुंदर साड़ी, सूट खरीदनी हो या अन्य तरह की चीजें खरीदनी हों, आप यहां से खरीद सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
दीपावली के अवसर पर अगर आप अपने घर में नया लैपटॉप, कंप्यूटर या एक्सेसरीज लाना चाहते हैं, तो ऐसे लोगों के लिए भी बेगमपुल के नजदीकी पीएल शर्मा रोड काफी बेहतर साबित हो सकती है, जहां सभी कंपनियों के नए-पुराने लैपटॉप, कंप्यूटर एवं अन्य प्रोडक्ट मौजूद हैं. इस मार्केट की खासियत की बात करें तो दिल्ली के नेहरू प्लेस मार्केट की तर्ज पर ही यहां पर हर तरह के प्रोडक्ट काफी कम कीमतों में मिल जाते हैं. साथ ही वैरायटी और क्वालिटी की बात की जाए तो वह काफी बेहतर है.
इसी कड़ी में जो भी लोग नए मोबाइल खरीदने की सोच रहे हैं, तो ऐसे सभी लोगों के लिए गढ़ रोड स्थित नंदिनी प्लाजा बेहद खास साबित हो सकता है, जहां एक नहीं बल्कि 100 से अधिक दुकानों का विकल्प आपके पास मौजूद है, जहां से आप नए मोबाइल खरीद सकते हैं. इस मार्केट की खासियत की अगर बात की जाए तो जिस तरह से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपको कम कीमतों पर मोबाइल उपलब्ध होते हैं, उसी तरीके से आप यहां भी खरीदारी कर सकते हैं. यहां भी विशेष ऑफर्स के साथ उत्पाद ग्राहकों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
इसी के साथ अगर आप सभी ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए मेरठ का सराफा बाजार काफी खास साबित हो सकता है, क्योंकि मेरठ के सराफा बाजार की अगर बात की जाए तो यह एशिया का प्रमुख बाजार माना जाता है. यहां पर आप सोना, चांदी, डायमंड सहित हर तरह की ज्वेलरी खरीद सकते हैं, जिनके डिजाइन और खासियत की बात की जाए तो लोगों को काफी पसंद आती है. यही कारण है कि मेरठ ही नहीं, बल्कि बड़ी मात्रा में बाहर के दुकानदार भी यहां से ज्वेलरी खरीदते हुए दिखाई देते हैं.
इसी के साथ अगर आप दीपावली पर मिट्टी के बर्तन या मिट्टी से संबंधित सजावट के सामान खरीदने जा रहे हैं, तो ऐसे सभी लोग मेरठ के मेडिकल स्थित मार्केट से खरीदारी कर सकते हैं. आपको मिट्टी से संबंधित एक से बढ़कर एक उत्पाद काफी कम रेट में उपलब्ध हो जाएंगे. उसमें बात चाहे झालर की हो या फिर अन्य तरह की पेंटिंग की हो, सभी चीजें यहां पर मौजूद हैं.
बताते चलें कि अगर इसी कड़ी में आप स्पोर्ट्स से संबंधित सामान खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए सूरजकुंड मार्केट भी खास साबित हो सकता है, जहां से आपको स्पोर्ट्स से संबंधित सभी तरह के सामान उपलब्ध हो जाएंगे. दरअसल यह मेरठ की ऐसी मार्केट है, जहां लोग बड़ी मात्रा में खरीदारी करते हुए दिखाई देते हैं, क्योंकि यहां बेहतर क्वालिटी के सामान काफी कम कीमतों पर उपलब्ध होते हैं.