Last Updated:
Meerut Jail News: मेरठ जेल में दिवाली को लेकर कैदी अपना हुनर दिखा रहे हैं. ऐसे में निगाह सबकी मुस्कान-साहिल पर है. आखिर ये दोनों जेल में क्या कर रहे हैं. आइए जानते हैं सबकुछ.
सौरभ राजपूत हत्याकांड वाली मुस्कान-साहिल जेल में क्या कर रहे हैं.
मेरठ : दिवाली रोशनी का पर्व है, खुशियों का त्योहार है और अंधेरे पर उजाले की जीत का प्रतीक भी. मगर, मेरठ जिला कारागार में इस बार दीपावली की रौनक कुछ अलग ही है. यहां जेल की सलाखों के पीछे बंदियों के हुनर से उम्मीदों के हजारों दीये रोशन हो रहे हैं. कोई मिट्टी के दीये बना रहा है तो कोई बेकरी के उत्पाद तैयार कर रहा है. अगर मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की बात करें तो ये भी अपना हुनर दिखा रहे हैं. आइए जानते हैं सब.
दिवाली की चल रही तैयारी
मेरठ जिला कारागार में दीपावली को लेकर खास तैयारियां चल रही हैं. बंदियों ने हजारों की संख्या में दीपक तैयार किए हैं. जेल के आउटलेट्स पर इन दीयों की बिक्री भी हो रही है. इन दीयों की खासियत सिर्फ इनकी सजावट नहीं, बल्कि इनके पीछे छिपी उन हाथों की मेहनत है, जो अपनी जिंदगी को एक नई दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं. यही नहीं, जेल की बेकरी में भी तरह-तरह के खाद्य उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं.
मेरठ की पहचान बन चुकी ओडीओसी यानी वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूजिन मशहूर नानखटाई भी यहां बनाई जा रही है. साहिल खेतीबाड़ी के साथ नानखटाई और बिस्किट तैयार करने के काम में लगा है.
जिम में बना रहा बॉडी
वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि साहिल इन दिनों जेल में जिम के जरिए अपनी सेहत भी दुरुस्त कर रहा है. वहीं मुस्कान सिलाई-कढ़ाई के साथ दीपावली के दीये बनाने में कलरफुल झालर बनाने में अपना हुनर दिखा रही है. मेरठ जिला कारागार में ओडीओपी के तहत खेल उपकरण और ओडीओसी की नानखटाई जैसे उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं. इनकी मांग प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल रही है. यहां के बने हुए फुटबॉल और खेल के उपकरण तो आस्ट्रेलिया यूरोप तक धूम मचा रहे हैं.