घर से बाहर निकलते हर तरफ धुंध ही धुंध, धनतेरस पर आज कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम, IMD से जानें

घर से बाहर निकलते हर तरफ धुंध ही धुंध, धनतेरस पर आज कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम, IMD से जानें


होमताजा खबरDelhi

घर से बाहर हर तरफ धुंध, धनतेरस पर आज कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

Last Updated:

दिल्ली-NCR में धनतेरस पर सुबह से छाई घनी धुंध और प्रदूषण का कहर जारी है. हवा में घुले जहर से लोगों का दम घुट रहा है और आंखों में जलन की समस्या हो रही है. आज पूरे द‍िन मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं ?

Zoom

घर से बाहर निकलते हर तरफ धुंध ही धुंध, धनतेरस पर आज कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम, मौसम विभाग से जानें.

एक तरफ दिवाली का त्योहार आ चुका है, दूसरी ओर रोशनी के इस पर्व की उमंग और उत्साह पर प्रदूषण कहर बनकर टूट रहा है. आज धनतेरस है और दिल्ली-एनसीआर में अगर आप सुबह घर से बाहर निकले हैं और आपने देखा हो तो हर तरफ धुंध ही धुंध दिखाई दे रही है. यहां तक कि कुछ मीटर की दूरी पर भी कुछ साफ नहीं दिखाई दे रहा है. सांसों में जहर भरा धुआं घुल रहा है.दम घुट रहा है. कुछ देर तक इसी मौसम में रहने पर आंखों में जलन हो रही है और लोगों में रेस्पिरेटरी समस्याएं उभर रही हैं. ऐसे में त्योहार की खरीदारी पर निकलने वाले लोगों को भी चिंता सता रही है कि आज पूरे दिन कैसा मौसम रहने वाला है.

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 6 नवंबर को मौसम में प्रदूषण का स्तर चिंता का विषय बना हुआ है. सुबह से आज नोएडा-दिल्ली में जबर्दस्त कोहरे का प्रकोप देखा जा रहा है. हालांकि बाजारों में भी दिवाली की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं. फिर भी लोगों में मौसम को लेकर चिंता है और लोग बाहर निकलने से भी डर रहे हैं.

आज दिल्ली के 28 स्टेशन गंभीर श्रेणी में हैं यानी 400 पार

दिल्ली का औसतन AQI 387 (बहुत खराब श्रेणी में) हैं

  1. अलीपुर – 433
  2. बवाना – 426
  3. डीटीयू – 454
  4. IIT – 470
  5. जहांगीरपुरी – 460
  6. नरेला – 436
  7. पंजाबी बाग – 464
  8. रोहिणी – 473
  9. विवेक विहार – 437

द‍िल्‍ली-एनसीआर में क‍ितना है एक्‍यूआई?

  1. नोएडा -309
  2. गुरुग्राम -363
  3. गाजियाबाद -257
  4. फरीदाबाद -317

तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इससे मौसम में सर्दी भी बनी रहेगी, लेकिन प्रदूषण और घुटन भरे धुएं के चलते आज सर्दी महसूस नहीं होगी. पश्चिमी-उत्तर-पश्चिमी दिशा से हल्की हवाएं 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है.

हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि सभी लोग बाहर निकलने से पहले मास्क पहनें.कम से कम समय बाहर रहें. ज्यातादर समय घर में गुजारें. अगर छोटे बच्चे हैं तो उन्हें पार्क या खुले स्थानों में खेलने से रोकें. प्रदूषण से बचने के लिए घरों में एयर प्यूरिफायर लगाकर रखें और खिड़कियां दरवाजें बंद रखें.

दिवाली से पहले मौसम में घुले इस जहर से लोगों का हाल-बेहाल है, ऐसे में चिंता सता रही है कि त्योहार पर पटाखे फूटने के बाद राजधानी और आसपास की हवा का क्या हाल होगा. क्या इस हवा में सांस भी ले पाएंगे या नहीं.



Source link