zen z tourist destinations: सांगला, कल्पा, शांगरा, छितकुल… कहां घूमने जा रहे Gen Z, ट्रैवल र‍िपोर्ट ने चौंकाया

zen z tourist destinations: सांगला, कल्पा, शांगरा, छितकुल… कहां घूमने जा रहे Gen Z, ट्रैवल र‍िपोर्ट ने चौंकाया


Last Updated:

युवाओं के छुट्टियां मनाने का अंदाज बदल गया है. अब 60% फ्लाइट बुक करने वाले युवा ट्रैवलर हैं. आध्यात्मिक पर्यटन का क्रेज बढ़ रहा है. बजट होटल बुकिंग में 201% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. महंगे हवाई किराए तो बस बुकिंग बढ़ गई है. सबसे खास बात, वाराणसी जैसे आध्यात्मिक डेस्टिनेशन युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं. सांगला, कल्पा, शांगरा, छितकुल जैसी कई ऐसी जगह हैं, ज‍िनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है.

इस बार दिवाली से नए साल के बीच ट्रैवेल करने वालों में सबसे ज्यादा 15 से 24 साल के युवा हैं. इस एज ग्रुप की फ्लाइट बुकिंग में 60 फीसदी का उछाल आया है, जबकि फेस्टिवल ट्रैवेल सर्च में सालाना करीब 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. ट्रैवेल पोर्टल क्लियरट्रिप के मुताबिक, Gen Z में आध्यात्मिक पर्यटन का भी क्रेज बढ़ रहा है. वाराणसी जैसे डेस्टिनेशन की मांग में खासा उछाल है. विदेशी डेस्टिनेशन की बात करें तो ताइपे, सेबू, डबलिन और फुकोक जैसे ऑफ स्पीड ठिकाने भी भारतीय यात्रियों को आकर्षित कर रहे हैं.

होटल में सबसे ज्यादा बजट होटल की बुकिंग में 201 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. महंगे हवाई किरायों के बीच बस यात्रा की मांग बढ़ी है. दिल्ली में बस बुकिंग 80 फीसदी, पुणे में छिहतर फीसदी और मुंबई में 57 फीसदी बढ़ी है. कंजूमर अब काफी सोच-समझकर खर्च कर रहे हैं. वे चाहते हैं क‍ि एक एक पैसा वसूल हो जाए. इसल‍िए वे प्‍लान भी अपने ह‍िसाब से बना रहे हैं और कोश‍िश कर रहे हैं क‍ि एक ट्र‍िप में कई चीजें देख लें.

होटल चेन जोस्‍टल का डेटा भी द‍िलचस्‍प तस्‍वीर द‍िखता है. उनके मुताब‍िक- फेस्टिवल सीजन बुकिंग पिछले साल के मुकाबले करीब 50 फीसदी आगे चल रही है. फेस्टिवल सीजन में औसत ट्रिप सिर्फ दो रात की हो रही है. 30% यात्रियों ने चेक इन के दिन की बुक‍िंग की है. महीने भर पहले प्‍लानिंग करने वाले यात्र‍ियों की संख्‍या 10 फीसदी से कम रही.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जोस्‍टल के ग्रुप सीईओ धर्मवीर सिंह ने सीएनबीसी आवाज से बातचीत करते हुए कहा, हम देख रहे हैं क‍ि प‍िछली साल के मुकाबले 50 फीसदी ज्‍यादा एडवांस बुकिंग हो रही है. चार में से एक आदमी दो से ज्‍यादा ट्र‍िप कर रहा है. महीने में दो तीन या चार ट्र‍िप लोग कर रहे हैं.

धर्मवीर सिंह के मुताबिक, एक नया ट्रेंड देखने को म‍िल रहा है क‍ि लोग आज ही ट्र‍िप बना रहे हैं और आज ही न‍िकल लेते हैं. हमारे यहां 10 में से तीन से चार लोग ऐसे होते हैं, ज‍िनकी बुकिंग और चेकइन डे एक ही द‍िन है. देश के भीतर हम्‍पी, गोकर्ण, बरकरला, ऋष‍िकेष और जयपुर की बुकिंग भी खूब हो रही है. ये टूर‍िस्‍ट डेस्‍ट‍िनेशन इस फेस्टिवल सीजन में सबसे ज्यादा बुक किए गए. वहीं पहाड़ों में सांगला, कल्पा, शांगरा, छितकुल और शोजा जैसे ऑफबीट डेस्टिनेशन तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं.



Source link