अनुष्का के अलावा विराट के परिवार में और कौन-कौन? कोहली फैमिली की पूरी कुंडली
Last Updated:
Virat Kohli Family: 5 नवंबर 1988 को पैदा हुए विराट कोहली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. विराट कोहली भले ही आज दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक हो, लेकिन उनका परिवार दिल्ली की एक साधारण पृष्ठभूमि से आया है. 123 टेस्ट, 318 वनडे और 125 T20I में क्रमश: 9230, 15183 और 4188 रन बना चुके विराट कोहली की एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा को तो हर कोई जानता है, लेकिन चलिए आपको कोहली परिवार के उन सदस्यों से मिलवाते हैं, जिनके पर्दे के पीछे ही रहते हैं.
विराट कोहली का परिवार
वेस्ट दिल्ली कभी देश की राजधानी दिल्ली का वो इलाका था, जहां बंटवारे के वक्त आए पंजाबी शरणार्थी बस गए. वेस्ट दिल्ली धीरे-धीरे राजधानी में क्रिकेट का गढ़ बन गया. वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, आकाश चोपड़ा, शिखर धवन सरीखे कई खिलाड़ी इसी एरिया से निकलकर टीम इंडिया तक पहुंचे. इसी वेस्ट दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक मिडिल क्लास फैमिली में एक लड़के का जन्म हुआ, जिसे दुनिया आज विराट कोहली के नाम से जानती है. विराट आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं.
विराट आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, वह उनके परिवार के बैक सपोर्ट के बिना संभव नहीं होता. पिता की मौत के अगले दिन मैच में जाकर बल्लेबाजी करना किसी आम शख्स के बूते की बात नहीं. उनकी पत्नी अनुष्का को तो दुनिया जानती है कि कैसे खाना-पीने से लेकर बात करने तक उन्होंने अपने पति को बदल दिया. लेकिन कोहली परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में कम ही बात होती है, चलिए आपको बताते हैं उनकी फैमिली में कौन-कौन हैं और क्या करते हैं?
अपनी मां सरोज के साथ विराट कोहली
सरोज कोहली (मां)
दुनिया छोड़ चुके पिता प्रेम कोहली एक क्रिमिनल लॉयर थे और उन्होंने विराट को क्रिकेटर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया. अपने पति की मौत के बाद सरोज कोहली ने अपने छोटे बेटे को हमेशा मोटिवेटेड रखा. वह परिवार की बैकबोन हैं. विराट तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं.
मां, भाई-भाभी और भतीजे के साथ विराट कोहली
विकास कोहली (भाई)
विराट कोहली का पूरा बिजनेस उनके बड़े भाई विकास कोहली ही संभालते हैं. दोनों भाइयों में बहुत प्यार है. अक्टूबर 2025 में विराट ने गुरुग्राम स्थित अपने करीब 80 करोड़ रुपये के आलीशान बंगले (DLF City Phase-1) की जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) अपने बड़े भाई के नाम कर दी थी. विराट के ब्रांड One8 को विकास ही मैनेज करते हैं. विकास को स्टेडियम में अपने परिवार के साथ मैच देखते स्पॉट किया जा सकता है.
विराट कोहली के बड़े भाई विकास भाभी और भतीजा आर्यवीर
आर्यवीर कोहली (भतीजा)
विकास कोहली के बेटे आर्यवीर उभरते हुए क्रिकेटर हैं. हाल ही में वह दिल्ली प्रीमियर लीग की नीलामी में हिस्सा लेकर सुर्खियों में आए थे. आर्यवीर को कोहली परिवार की अगली पीढ़ी के क्रिकेट कनेक्शन के तौर पर देखा जाना चाहिए. यानी आर्यवीर अपने चाचा विराट की विरासत को संभालने का इशारा कर दिया है.
विराट कोहली की बहन भावना और जीजा
भावना कोहली ढींगरा (बहन)
विराट कोहली की बड़ी बहन भावना दिल्ली में पढ़ीं-लिखीं हैं. वह स्टाइल और फैशन में अपनी भाभी अनुष्का शर्मा को भी टक्कर देती हैं. वह सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं. अपने दोनों भाई और मां से उनकी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग है.
अनुष्का शर्मा (पत्नी)
लंबी डेटिंग के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली के एक गुमनाम गांव में शादी की थी. दोनों का अफेयर लंबे समय तक मीडिया की सुर्खियों में रहा. अनुष्का बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अब अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के साथ ज्यादा सक्रिय रहती हैं. बेटी वामिका और छोटे बेटे अकाय को लेकर वह लंदन में रहतीं हैं.