Stock Market Today: उधर अमेरिकी बाजार झूमे, इधर गिफ्ट निफ्ट 350 अंक उछला, जानें बाजार की सभी अपडेट्स

Stock Market Today: उधर अमेरिकी बाजार झूमे, इधर गिफ्ट निफ्ट 350 अंक उछला, जानें बाजार की सभी अपडेट्स


Last Updated:

शेयर बाजार में आज 4 नवंबर को क्या हलचल रही, किन शेयरों में तेजी या गिरावट देखने को मिली और बाजार की चाल को किन खबरों ने प्रभावित किया, इसकी हर अपडेट आपको यहां मिलेगी. ग्लोबल मार्केट के संकेतों से लेकर सेंसेक्स-…और पढ़ें

Zoom

शेयर बाजार आज तेजी के साथ शुरुआत होने के संकेत दे रहा है.

अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत से राजनीतिक अनिश्चितता कम होने और निवेशकों का भरोसा बढ़ने से अमेरिकी बाजारों में तूफानी तेजी देखने को मिली. S&P 500 में 1.6 फीसदी, Nasdaq में 1.4 फीसदी और Dow Jones में 3 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. हालांकि, AI रेगुलेशन सख्त होने की आशंका से डेटा सेंटर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई.

November 5, 202608:27 IST

चुनावी नतीजों से वॉल स्ट्रीट में लौटी रौनक

अमेरिकी चुनाव के नतीजों ने बाजार में जोखिम लेने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया. निवेशकों को उम्मीद है कि राजनीतिक अनिश्चितता कम होने से आर्थिक और कारोबारी माहौल बेहतर हो सकता है. अमेरिकी बाजार की इस तेजी से वैश्विक शेयर बाजारों को भी समर्थन मिलने की संभावना है.

November 5, 202608:26 IST

अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार वापसी, डाउ जोंस 1,569 अंक उछला

अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. डेमोक्रेट्स की मिडटर्म चुनाव में बड़ी जीत के बाद राजनीतिक अनिश्चितता कम होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा. डाउ जोंस 1,569 अंक यानी 3.03 फीसदी उछलकर 53,356 पर बंद हुआ. यह 8 सितंबर के बाद पहली बार 53,000 के पार पहुंचा. साथ ही, अप्रैल 2025 के बाद डाउ जोंस की यह सबसे बड़ी एकदिनी बढ़त रही.



Source link