क्या प्रेग्नेंट धनश्री को युजवेंद्र चहल ने दिया धोखा? RJ महवश के वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल, अब सच आया सामने


Last Updated:

तलाक के बाद भी युजवेंद्र चहल और धनश्री का रिश्ता अकसर सुर्खियों में बना रहता है. कभी दोनों के पुराने बयान चर्चा में आते हैं तो कभी सोशल मीडिया पर नए दावे होने लगते हैं. इस बार एक इंटरव्यू की अधूरी क्लिप ने नई बहस छेड़ दी है. लोग इसे दोनों की शादी से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन असल मामला कुछ और ही निकला है.

Top Deals Inside

क्या प्रेग्नेंट धनश्री को युजवेंद्र चहल ने दिया धोखा? RJ महवश का सच आया सामनेZoom

RJ महवश का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी एक्स पत्नी धनश्री वर्मा की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में है. शादी के चंद सालों के बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. धनश्री के इस तलाक के दौरान उन्हें काफी ट्रोलिंग सामना भी करना पड़ा. उन्हें गोल्ड डिगर तक लोगों ने कहा. अब धनश्री-युजवेंद्र चहल का नाम एक बार फिर चर्चाओं में है. इस बार वजह आरजे महवश का एक पुराना इंटरव्यू है, जिसका एक हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस क्लिप में महवश एक ऐसे शख्स के बारे में बात करती नजर आ रही हैं, जिसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया था. इसके बाद लोगों ने उनके बयान को चहल और धनश्री के तलाक से जोड़ना शुरू कर दिया. कुछ यूजर्स ने तो यह तक दावा कर दिया कि महवश ने चहल के बारे में बड़ा खुलासा किया है. लेकिन वायरल वीडियो की पूरी कहानी कुछ और ही है.

दरअसल, पिंकविला के एक पुराने पॉडकास्ट का हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरजे महविश कहती नजर आ रही हैं- ‘ओह गॉड, जिस चीज से ऊपर वाला आपको बचाता है… इस आदमी का तलाक इसलिए हुआ क्योंकि उसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया. एक बार का चीटर हमेशा चीटर ही रहता है.’

RJ महवश ने किसके लिए कही ये बात

इंटरव्यू के इस हिस्से को सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद लोगों ने इसे युजवेंद्र चहल से जोड़ दिया. हालांकि, बातचीत के दूसरे हिस्से में महवश ने साफ किया था कि वह अपने पुराने रिश्ते का जिक्र कर रही थीं. जब वह 19 साल की थीं और अलीगढ़ में रहती थीं, तब उनकी मुलाकात फेसबुक के जरिए एक लड़के से हुई थी. वह लड़का भी अलीगढ़ का ही रहने वाला था. महवश ने बताया था कि उस शख्स ने उनके साथ धोखा किया था. बाद में उन्हें पता चला कि उसी व्यक्ति ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को भी धोखा दिया था.

View this post on Instagram





Source link