Ramayana Movie LIVE Updates: ‘रामायण’ का थिएटर में जलवा, शानदार विजुअल्स और रावण-जटायु की भिड़ंत की हो रही तारीफ

Ramayana Movie LIVE Updates: ‘रामायण’ का थिएटर में जलवा, शानदार विजुअल्स और रावण-जटायु की भिड़ंत की हो रही तारीफ


Last Updated:

Ramayana Movie LIVE Updates: लंबे समय से नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का इंतजार किया जा रहा था, वह अब बड़े पर्दे पर आ चुकी है. रिलीज के साथ ही इस महागाथा ने दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है. सिनेमाघरों से निकल रहे लोग…और पढ़ें

Zoom

पहले दिन उम्मीद है फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगाी.

Ramayana Movie Review, Release LIVE Updates: नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ आखिरकार दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. 5 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से जबरदस्त उत्साह था. अब फिल्म देखने के बाद शुरुआती प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं. दर्शक फिल्म के भव्य पैमाने, शानदार विजुअल्स और कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. खास तौर पर रावण और जटायु के बीच होने वाली लड़ाई को फिल्म का बड़ा हाईलाइट बताया जा रहा है. कुछ दर्शकों ने फिल्म को ‘मैजिक’ तक कह दिया है.

रणबीर के राम और यश के रावण की चर्चा

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में हैं. वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. इसके म्यूजिक की जिम्मेदारी एआर रहमान और हॉलीवुड के मशहूर कंपोजर हंस जिमर ने संभाली है. फिल्म को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला हिस्सा अब सिनेमाघरों में पहुंच चुका है.

3 घंटे 15 मिनट है फिल्म का रनटाइम

सेंसर बोर्ड (CBFC) ने ‘रामायण: पार्ट 1’ को U सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म की कुल अवधि 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट है. अपनी भव्यता और बड़े बजट की वजह से यह भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित परियोजनाओं में शामिल रही है. शुरुआती प्रतिक्रियाओं से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिखाई दे रहा है. अब देखना होगा कि दर्शकों की यह शुरुआती तारीफ बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी सफलता में बदलती है.

November 5, 202609:05 IST

Ramayana Movie LIVE Updates: बेंगलुरु में ‘रामायण’ का 6:30 बजे वाला शो हुआ कैंसिल, इंतजार करते रहे दर्शक

‘रामायण’ की रिलीज के बीच बेंगलुरु के एक थिएटर से निराश करने वाली खबर सामने आई है. यहां Nexus Koramangala में सुबह 6:30 बजे होने वाला कन्नड़ IMAX 3D शो रद्द कर दिया गया. बताया गया कि थिएटर को समय पर फिल्म की कॉपी नहीं मिल पाई थी. इसके चलते दर्शकों को काफी परेशानी हुई और सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की. इस मामले पर मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के कार्तिक गौड़ा ने बताया कि फिल्म की स्क्रीनिंग में कुछ तकनीकी दिक्कतें आई थीं, जिसकी वजह से शो शुरू नहीं हो सका.

November 5, 202609:03 IST

Ramayana Part 1: रिलीज के 30 मिनट में ‘रामायण’ ने कमाए 4 करोड़ से ज्यादा, रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग की उम्मीद

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई शुरू कर दी है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने सुबह 7 बजे तक भारत में 3.66 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 4.32 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. खास बात यह है कि फिल्म के पहले शो सुबह 6:30 बजे शुरू हुए थे. ऐसे में शुरुआती आधे घंटे के आंकड़े काफी एक्साइटेड हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है.



Source link