Jaipur Diwali Lighting: जयपुर में दिवाली की रौनक शुरू, 300 साल की विरासत के साथ 11 दिन जगमगाएगा MI रोड


Last Updated:

Jaipur Diwali Lighting: गुलाबी नगरी जयपुर का ऐतिहासिक एमआई रोड दीपावली से पहले रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पांच बत्ती चौराहे पर लाइटिंग का स्विच ऑन कर इसकी शुरुआत की. इस बार बाजार में रामसेतु, राइजिंग राजस्थान और जयपुर की 300 साल पुरानी विरासत को थीम बनाया गया है. करीब 3 किलोमीटर क्षेत्र में 11 दिनों तक विशेष लाइटिंग रहेगी. कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने कालबेलिया और कच्छी घोड़ी नृत्य की प्रस्तुतियां देकर उत्सव का रंग जमा दिया.

Top Deals Inside

Diwali Lighting: 3 KM तक जगमगाया जयपुर का MI रोड, CM भजनलाल ने किया स्विच ऑनZoom

जयपुर में इस बार इस बार बाजार में रामसेतु, राइजिंग राजस्थान और जयपुर की 300 साल पुरानी विरासत को थीम बनाया गया है.

जयपुर. दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही गुलाबी नगरी रोशनी के रंगों में सजने लगी है. राजधानी जयपुर के सबसे पुराने और प्रमुख बाजार मिर्जा इस्माइल रोड (एमआई रोड) पर गुरुवार को दिवाली लाइटिंग का भव्य आगाज हुआ. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पांच बत्ती चौराहे पर पहुंचकर दीपावली की विशेष लाइटिंग का स्विच ऑन किया. इसके साथ ही करीब 3 किलोमीटर लंबे बाजार में रंग-बिरंगी रोशनी जगमगा उठी. इस बार लाइटिंग को खास थीम पर तैयार किया गया है, जिसमें रामसेतु और राइजिंग राजस्थान की झलक देखने को मिल रही है. गुलाबी नगरी की स्थापना के 300 साल पूरे होने के अवसर पर इस बार की सजावट को और भी खास बनाया गया है.

बाजार क्षेत्र में अगले 11 दिनों तक यह रोशनी शहरवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लाइटिंग का स्विच ऑन करने के बाद प्रदेशवासियों और जयपुरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बाजार में की गई सजावट का जायजा भी लिया. इस दौरान ऐतिहासिक पांच बत्ती चौराहे पर रोशनी के साथ राजस्थान की लोक संस्कृति के रंग भी नजर आए. कार्यक्रम में कालबेलिया नृत्य, कच्छी घोड़ी नृत्य और बैंड वादन की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवी बना दिया. पारंपरिक लोककलाकारों की प्रस्तुतियों ने राहगीरों और कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का ध्यान खींचा.
गुलाबी नगरी जयपुर का ऐतिहासिक एमआई रोड दीपावली से पहले रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है

जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों की रही मौजूदगी

दीपावली लाइटिंग के स्विच ऑन कार्यक्रम में जयपुर के महापौर सुनील कोठारी, कांग्रेस विधायक रफीक खान, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा और पूर्व मंत्री एवं विधायक कालीचरण सराफ भी मौजूद रहे. MI रोड व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया. व्यापारियों ने बाजार को सामूहिक प्रयासों से सजाने और दीपावली पर शहर की खूबसूरती बढ़ाने की पहल की है. करीब 3 किलोमीटर के दायरे में की गई इस लाइटिंग के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. रामसेतु और राइजिंग राजस्थान जैसी थीम के जरिए धार्मिक आस्था, राजस्थान की पहचान और प्रदेश के विकास की झलक को रोशनी के माध्यम से दिखाने की कोशिश की गई है. गुलाबी नगरी की स्थापना के 300 वर्ष पूरे होने का उत्सव भी इस सजावट में शामिल किया गया है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पांच बत्ती चौराहे पर लाइटिंग का स्विच ऑन कर इसकी शुरुआत की.

11 दिन तक जगमगाएगा एमआई रोड

ऑन कार्यक्रम के बाद एमआई रोड पर लोगों की आवाजाही के साथ बाजार की रौनक बढ़ गई. दिवाली के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को यह रोशनी आकर्षित करेगी. स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के मुताबिक, सामूहिक लाइटिंग का उद्देश्य बाजार को आकर्षक बनाना और त्योहार के दौरान जयपुर की पारंपरिक खूबसूरती को नए अंदाज में पेश करना है. अगले 11 दिनों तक एमआई रोड की यह सजावट शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगी.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पांच बत्ती चौराहे पर लाइटिंग का स्विच ऑन कर इसकी शुरुआत की.



Source link