‘रामायण’ के राम-सीता-लक्ष्मण और रावण के तो जान गए, जानते हैं कौन निभा रहा भरत-मंथरा-कौशल्या-कुंभकर्ण का किरदार?

‘रामायण’ के राम-सीता-लक्ष्मण और रावण के तो जान गए, जानते हैं कौन निभा रहा भरत-मंथरा-कौशल्या-कुंभकर्ण का किरदार?


Last Updated:

Ramayana Cast: रामायण की कहानी में कुछ किरदार ऐसे हैं, जिनके बिना यह महागाथा अधूरी है. किसी ने भाई के लिए राजपाट ठुकराया तो किसी के एक फैसले ने अयोध्या की पूरी तस्वीर बदल दी. कोई मां के ममत्व की पहचान बना तो कोई लंका की ताकतवर सेना का हिस्सा था. फिल्म में इन यादगार पात्रों को निभाने के लिए मेकर्स ने कई जाने-माने सितारों को चुना है.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. 5 नवंबर यानी आज रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित इस दो पार्ट वाली फिल्म में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रोल के बारे में आप जान गए हैं. लेकिन क्या जानते हैं कि भरत-मंथरा-कौशल्या-कुंभकर्ण जैसे बाकी किरदार कौन निभा रहा है. नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में हर कलाकार को एक खास भूमिका सौंपी गई है. आइए जानते हैं फिल्म में कौन सा सितारा किस किरदार में नजर आएगा.

रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम का रोल निभा रहे हैं. राम अयोध्या के राजकुमार और रामायण के सबसे प्रमुख पात्रों में से एक हैं. उनका व्यक्तित्व मर्यादा, धैर्य, संयम और धर्म के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है. रणबीर ने इस किरदार को निभाने की जिम्मेदारी को बेहद खास बताया है. उन्होंने हाल ही में केबीसी के मंच पर कहा था कि भगवान राम की असली ताकत उनके शांत स्वभाव, गरिमा और मुश्किल परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखने में है. फाइल फोटो. 

साई पल्लवी फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रही हैं. वह मिथिला की राजकुमारी और भगवान राम की पत्नी हैं. वनवास के दौरान सीता अपने पति के साथ जंगल जाती हैं. इसी दौरान रावण उनका अपहरण कर लंका ले जाता है. रामायण की कहानी में सीता का किरदार बेहद अहम है. वह प्रेम, समर्पण, आत्मसम्मान, साहस और धैर्य की मिसाल मानी जाती हैं. साउथ सिनेमा में अपनी शानदार अदाकारी के लिए पहचान बनाने वाली साई पल्लवी पहली बार इस प्रतिष्ठित किरदार को बड़े पर्दे पर जीवंत करेंगी. फाइल फोटो. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

केजीएफ’ स्टार यश फिल्म में लंका के राजा रावण के रोल में नजर आ रहे हैं. रावण भी रामायण प्रमुख पात्रों में से एक हैं. वह शक्तिशाली राजा होने के साथ-साथ बेहद बुद्धिमान और विद्वान भी था. हालांकि, सीता के अपहरण का उसका फैसला राम और रावण के बीच युद्ध की वजह बनता है. यश के लिए यह किरदार काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए दर्शकों को उनके रावण वाले अवतार का बेसब्री से इंतजार है. फाइल फोटो. 

रवि दुबे फिल्म में भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं. लक्ष्मण अपने बड़े भाई के प्रति अटूट प्रेम और समर्पण के लिए जाने जाते हैं. वह राजमहल की सुख-सुविधाएं छोड़कर राम और सीता के साथ 14 साल के वनवास पर जाते हैं. पूरे वनवास के दौरान वह अपने भाई के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं. रवि दुबे ने इस रोल को अपने करियर के सबसे बड़े सम्मानों में से एक बताया है. फाइल फोटो. 

रामानंद सागर की लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ बनेंगे. वह अयोध्या के राजा और भगवान राम के पिता हैं. दशरथ अपने बेटे राम से बेहद प्रेम करते हैं, लेकिन रानी कैकेयी को दिए गए वचनों के कारण उन्हें राम को 14 साल का वनवास देना पड़ता है. यह किरदार एक ऐसे पिता की भावनात्मक कहानी दिखाता है, जो अपने बेटे से दूर होने का दर्द सहता है. फाइल फोटो. 

लारा दत्ता फिल्म में राजा दशरथ की पत्नी रानी कैकेयी का किरदार निभा रही हैं. कैकेयी भरत की मां हैं और रामायण की कहानी में उनकी भूमिका काफी अहम है. मंथरा के बहकावे में आकर वह राजा दशरथ से अपने दो पुराने वचन मांगती हैं. वह चाहती हैं कि भरत को अयोध्या का राजा बनाया जाए और राम को 14 साल के लिए वनवास भेज दिया जाए. कैकेयी की इसी मांग से अयोध्या के राजपरिवार की कहानी एक नया मोड़ लेती है. फाइल फोटो. 

शीबा चड्ढा फिल्म में मंथरा का रोल निभा रही हैं. मंथरा रानी कैकेयी की विश्वासपात्र दासी होती है. वह कैकेयी को इस बात के लिए उकसाती है कि भरत को राजगद्दी मिलनी चाहिए और राम को अयोध्या से दूर भेज दिया जाना चाहिए. उसके बहकावे में आकर कैकेयी राजा दशरथ से अपने दो वचन मांगती हैं. मंथरा का किरदार भले ही कहानी में सीमित नजर आए, लेकिन उसके फैसले और चालाकी से पूरी रामायण की घटनाओं की दिशा बदल जाती है. फाइल फोटो. 

इंदिरा कृष्णन फिल्म में रानी कौशल्या का किरदार निभा रही हैं. वह राजा दशरथ की पत्नी और भगवान राम की मां हैं. कौशल्या अपने बेटे से बेहद प्रेम करती हैं. जब राम को 14 साल के वनवास पर जाना पड़ता है, तो उनके लिए यह फैसला किसी बड़े दुख से कम नहीं होता. उनका किरदार एक मां के निस्वार्थ प्रेम, ममता और बेटे से बिछड़ने के दर्द को पर्दे पर दिखाएगा. फाइल फोटो. 

मराठी एक्टर आदिनाथ कोठारे फिल्म में भरत का रोल निभा रहे हैं. भरत राजा दशरथ और रानी कैकेयी के बेटे और भगवान राम के छोटे भाई हैं. राम के वनवास पर जाने के बाद उन्हें अयोध्या की राजगद्दी का उत्तराधिकारी बनाया जाता है. हालांकि, भरत अपने बड़े भाई के अधिकार को स्वीकार करते हैं और खुद राजा बनने से इनकार कर देते हैं. उनका यह फैसला राम के प्रति उनके प्रेम, सम्मान और त्याग को दिखाता है. फाइल फोटो. 

काजल अग्रवाल फिल्म में लंका की रानी मंदोदरी का किरदार निभाएंगी. वह रावण की पत्नी हैं. रामायण में मंदोदरी को एक समझदार, विवेकशील और दूरदर्शी महिला के रूप में दिखाया जाता है. वह रावण के कई फैसलों से सहमत नहीं होतीं. खासकर सीता के अपहरण के बाद उन्हें अंदाजा हो जाता है कि रावण का यह कदम लंका के लिए भारी पड़ सकता है. वह अपने पति को उसके फैसले के संभावित परिणामों के बारे में समझाने की कोशिश करती हैं. फाइल फोटो. 

रकुल प्रीत सिंह फिल्म में रावण की बहन शूर्पणखा का रोल निभा रही हैं. राम, सीता और लक्ष्मण के वनवास के दौरान शूर्पणखा की मुलाकात दोनों भाइयों से होती है. इस मुलाकात के बाद विवाद खड़ा हो जाता है. इसके बाद वह लंका लौटकर रावण को पूरी घटना बताती है. यही घटनाक्रम आगे चलकर रावण के सीता का अपहरण करने के फैसले की वजह बनता है. इस तरह शूर्पणखा का किरदार रामायण की कहानी में एक अहम मोड़ लेकर आता है. फाइल फोटो. 

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर फिल्म में जटायु के किरदार को अपनी आवाज देंगे. जटायु एक विशाल पक्षी है, जो रावण द्वारा सीता का अपहरण किए जाने के दौरान उन्हें बचाने की कोशिश करता है. वह रावण की ताकत से वाकिफ होने के बावजूद उससे मुकाबला करता है. इस संघर्ष में वह गंभीर रूप से घायल हो जाता है. जटायु का बलिदान रामायण के सबसे भावुक प्रसंगों में से एक है. फाइल फोटो. 

‘पंचायत’ फेम फैसल मलिक फिल्म में रावण के छोटे भाई कुंभकर्ण का किरदार निभाएंगे. कुंभकर्ण अपनी विशाल काया, असाधारण ताकत और लंबे समय तक सोने के लिए जाना जाता है. वह लंका के सबसे शक्तिशाली योद्धाओं में से एक था. राम और रावण के बीच युद्ध के दौरान वह रावण की ओर से लड़ाई में शामिल होता है. हालांकि, कुंभकर्ण का किरदार फिल्म के पहले भाग में नहीं, बल्कि ‘रामायण’ के दूसरे भाग में दिखाई देगा. फाइल फोटो. 

सनी देओल फिल्म में भगवान हनुमान का रोल निभा रहे हैं. हनुमान भगवान राम के सबसे बड़े भक्त और रामायण के सबसे महत्वपूर्ण पात्रों में से एक हैं. वह अपनी असाधारण शक्ति, साहस और भक्ति के लिए जाने जाते हैं. सीता की खोज से लेकर लंका पहुंचने और राम की सेना की मदद करने तक, हनुमान की भूमिका पूरी कहानी में बेहद अहम रहती है. सनी देओल को इस किरदार में देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्सुकता है. उनका दमदार अंदाज और प्रभावशाली आवाज इस भूमिका को खास बना सकती है. फाइल फोटो. 

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link