IIT दिल्ली की छात्रा ने बनाया प्लास्टिक डिस्पोजल का इको-फ्रेंडली विकल्प
Last Updated:
IIT Delhi Eco-Friendly Glassware Invention: आईआईटी दिल्ली की छात्रा सुभाश्री ने छह महीने की मेहनत से प्लास्टिक डिस्पोजल का इको-फ्रेंडली और सुरक्षित विकल्प तैयार किया है. इससे गर्म खाने-पीने पर कैंसर का खतरा नहीं होगा. इसकी कीमत मात्र डेढ़ रुपये है. बड़ी कंपनियां इसे अपनाने के लिए संपर्क कर रही हैं. इसको बनाने में छह महीने लगा है. जानिए कहानी.
IIT Delhi Eco-Friendly Glassware Invention: आजकल बड़े रेस्टोरेंट से लेकर सड़क किनारे लगने वाले ठेलों तक, खाने-पीने की चीजें प्लास्टिक के डिस्पोजल में परोसी जाती हैं. इन बर्तनों में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक और अन्य रसायनों को लेकर स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी सामने आती रही हैं. खासकर गर्म खाना और पेय पदार्थ प्लास्टिक के बर्तनों में परोसने से माइक्रोप्लास्टिक के संपर्क में आने का जोखिम बढ़ सकता है. ऐसे में प्लास्टिक की प्लेट, ग्लास और चम्मच के सुरक्षित विकल्पों की तलाश तेज हो रही है. इसी दिशा में IIT दिल्ली की पीएचडी प्रथम वर्ष की छात्रा ने करीब छह महीने की मेहनत के बाद एक ऐसा इको-फ्रेंडली विकल्प तैयार किया है, जो दिखने में बिल्कुल प्लास्टिक के डिस्पोजल जैसा है, लेकिन इसका निर्माण पर्यावरण के अनुकूल सामग्री से किया गया है.
6 महीने की मेहनत के बाद ढ़ूंढ़ा विकल्प
आईआईटी दिल्ली की पीएचडी फर्स्ट ईयर की छात्रा ने 6 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ऐसा आविष्कार किया है जो इन प्लास्टिक के डिस्पोजल यानी बर्तनों को पूरी तरह से रिप्लेस कर सकता है. यह देखने में तो आपको एकदम वैसा ही खूबसूरत प्लास्टिक का डिस्पोजल नजर आएगा. लेकिन असल में यह प्लास्टिक से नहीं बना होगा. बल्कि इसे इको फ्रेंडली तरीके से बनाया गया है.
पर्यावरण और इंसान दोनों के लिए सुरक्षित
इको फ्रेंडली ग्लास और बायो बेस्ड बायोडिग्रेडेबल प्रोडक्ट को बनाया है. आईआईटी दिल्ली में पीएचडी फर्स्ट ईयर की छात्रा जिनके प्रोफेसर हरी प्रसाद है. छात्रा का नाम सुभाश्री है. खास बातचीत में उन्होंने बताया कि पिछले 6 महीने से वह कुछ ऐसा बनाने के बारे में सोच रही थी जो पर्यावरण को नुकसान ना दे और आसानी से डीकंपोज हो जाए. इंसानों के शरीर पर भी इसका दुष्प्रभाव ना हो.
तब इन्होंने इको फ्रेंडली ऐसी ग्लास बनाई है. जिसमें आप जितना गर्म खाना पीना चाहें खा पी सकते हैं. आपको कैंसर होने की संभावना नहीं रहेगी. इसके अलावा उन्होंने दो अन्य प्रोडक्ट भी बनाए हैं. जोकि थर्मो फंक्शनल फूड मटेरियल है. जिसमें ज्यादा देर तक कोई चीज रखेंगे तो वह या तो गर्म रहेगी या फिर ठंडी रहेगी. उसके तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. इसके अलावा उन्होंने बर्फ पैक भी बनाया है. जोकि आने वाले वक्त में लोगों को काफी पसंद आएगा.
बड़ी-बड़ी कंपनियां कर रही संपर्क
सुभाश्री ने बताया कि उन्होंने एक ग्लास का पैसा सिर्फ डेढ़ रुपए रखा है. जिसे आसानी से कोई भी खरीद सकता है. उन्होंने बताया कि यह इको फ्रेंडली आइटम आने वाले वक्त में जो मार्केट में अभी उपलब्ध हैं. डिस्पोजल जिससे कैंसर होने की संभावना है, उनको रिप्लेस कर देगा. क्योंकि बड़ी से बड़ी कंपनियां भी इसके लिए उनसे संपर्क लगातार कर रही है. कंपनियां इसे खरीदना चाह रही है. फिलहाल अभी उनकी एक प्रोडक्ट को लेकर के अप्रूवल भी मिल चुका है. दो प्रोडक्ट पर अभी अप्रूवल का काम चल रहा है. जल्द ही इसे भी किसी बड़ी कंपनी का सहारा जरूर मिल जाएगा.