Hair Tips: बालों को कलर कैसे करें? घर पर कलर करते समय ध्यान रखें ये 8 बातें, मिलेगा नेचुरल लुक

Hair Tips: बालों को कलर कैसे करें? घर पर कलर करते समय ध्यान रखें ये 8 बातें, मिलेगा नेचुरल लुक


Last Updated:

Hair Coloring Tips: आजकल बालों को कलर करना काफी फैशन में है. कुछ लोग बालों को कलर अपने सफेद बालों को छिपाने के लिए करते हैं, तो कुछ लोग अलग लुक के लिए बालों को कलर करना पसंद करते है. लेकिन सिर्फ काला हेयर कलर खरीदकर बालों में लगा लेना काफी नहीं होता. कई बार कलर करने के बाद बाल जरूरत से ज्यादा काले, चमकदार और आर्टिफिशियल नजर आने लगते हैं. ऐसे में बालों को यदि आप खुद कलर कर रहे हैं, तो इन 8 बातों को जरूर ध्यान में रखें.

बालों के हिसाब से चुनें काला रंग- बाजार में जेट ब्लैक, ब्लू-ब्लैक, ब्राउन-ब्लैक, सॉफ्ट ब्लैक और नेचुरल ब्लैक जैसे कई शेड मिलते हैं. इसलिए कोई भी काला रंग खरीदने के बजाय अपने बालों के प्राकृतिक रंग से मिलता-जुलता शेड चुनें. बहुत ज्यादा गहरा जेट ब्लैक रंग कई बार आर्टिफिशियल दिख सकता है.

हेयरलाइन के आसपास लगाएं वैसलीन- घर पर बालों को कलर करते समय कई बार माथे, कान और गर्दन पर भी रंग लग जाता है. इससे त्वचा पर काले निशान पड़ सकते हैं. इससे बचने के लिए हेयर कलर लगाने से पहले हेयरलाइन और कानों के आसपास वैसलीन की पतली परत लगा लें. ध्यान रखें कि यह बालों पर न लगे. हाथों को बचाने के लिए ग्लव्स भी जरूर पहनें.

हेयर कलर के इंग्रीडिएंट्स जरूर जांचें- हेयर कलर खरीदने से पहले उसके पैकेट पर लिखी सामग्री और इस्तेमाल करने के निर्देश पढ़ें. कुछ लोग अमोनिया फ्री हेयर कलर पसंद करते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ऐसे सभी प्रोडक्ट पूरी तरह एलर्जी से फ्री होते हैं. इसलिए जरूरी है कि कलर और डेवलपर को बताई गई मात्रा में ही मिलाएं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पैच टेस्ट करना न भूलें- हेयर कलर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना बहुत जरूरी है. इससे पता चलता है कि प्रोडक्ट से त्वचा पर एलर्जी या जलन तो नहीं हो रही. पैकेट पर बताए गए तरीके और समय के अनुसार टेस्ट करें. खुजली, लालिमा, सूजन या जलन होने पर उस कलर का इस्तेमाल न करें.

बालों की जड़ों पर ज्यादा कलर न लगाएं- सफेद बालों को कवर करने के लिए जड़ों पर जरूरत से ज्यादा हेयर कलर लगाने से बचें. इससे बालों का रंग बहुत गहरा और असमान दिख सकता है. बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर कलर लगाएं, ताकि हर जगह रंग बराबर लगे.

तय समय से ज्यादा देर न रखें कलर- कुछ लोगों को लगता है कि हेयर कलर को ज्यादा देर तक लगाने से बाल और अच्छे से काले होंगे. लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. इससे स्कैल्प में जलन और बालों में रूखापन बढ़ सकता है. इसलिए पैकेट पर बताए गए समय के अनुसार ही कलर धो लें.

बालों में लगाएं सीरम या हेयर ग्लॉस- कलर करने के बाद बालों को स्मूद और चमकदार दिखाने के लिए हेयर सीरम या ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं. सीरम बालों का फ्रिजीनेस कम करने में मदद करता है, जबकि हेयर ग्लॉस से बालों में चमक आती है. हालांकि, इनका इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करें.

कलर करने के बाद बालों की देखभाल करें- कलर किए हुए बालों को खास देखभाल की जरूरत होती है. इसके लिए कलर ट्रीटेड हेयर के लिए बने शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें. बार-बार बाल धोने और तेज हीट वाले स्टाइलिंग टूल्स के इस्तेमाल से बचें. अगर हेयर ड्रायर या स्ट्रेटनर इस्तेमाल करती हैं, तो हीट प्रोटेक्टेंट लगाना न भूलें.

कब लें एक्सपर्ट की हेल्प – अगर आपके बाल पहले से ब्लीच या केमिकल ट्रीटमेंट से गुजर चुके हैं, तो घर पर कलर करने के बजाय हेयर एक्सपर्ट की सलाह लें. पहले से खराब या असमान रंग वाले बालों पर सही शेड लगाना मुश्किल हो सकता है. हेयर कलर लगाने के बाद लगातार जलन, सूजन या खुजली होने पर भी डॉक्टर से संपर्क करें.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link