Last Updated:
Naresh Meena Arrest Update: भगत सिंह सेना प्रमुख नरेश मीणा ने 6 नवंबर को नाहरगढ़ थाने में स्वेच्छा से गिरफ्तारी देने का ऐलान बदल दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि अब पुलिस के सामने गिरफ्तारी देने के बजाय न्यायालय की शरण लेंगे. नरेश मीणा ने यह भी कहा कि उनके गांव के चारों तरफ पुलिस ने घेरा डाल रखा है. उन्होंने समर्थकों से उत्तेजित नहीं होने और कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की है.
भगत सिंह सेना प्रमुख नरेश मीणा ने 6 नवंबर को नाहरगढ़ थाने में स्वेच्छा से गिरफ्तारी देने का ऐलान बदल दिया है
बारां. भगत सिंह सेना के प्रमुख और नेता नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर राजस्थान में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. नरेश मीणा ने 6 नवंबर को नाहरगढ़ थाने में गिरफ्तारी देने के अपने पूर्व ऐलान को फिलहाल टाल दिया है. उनके इस फैसले के बाद समर्थकों और पुलिस प्रशासन के बीच हलचल बढ़ गई है. दूसरी ओर, नरेश मीणा के गांव के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस की मौजूदगी और गिरफ्तारी को लेकर बने माहौल के बीच नरेश मीणा ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और उत्तेजित नहीं होने की अपील की है.
उन्होंने समर्थकों को किसी भी तरह की अनैतिक कार्य से दूर रहने को कहा है, ताकि माहौल न बिगड़े. फिलहाल उनके गिरफ्तारी देने को लेकर असमंजस बना हुआ है. नरेश मीणा पर नाहरगढ़ वन रेंज कार्यालय में मारपीट और हंगामे के मामले में आरोप है. इसी मामले को लेकर उन्होंने 6 नवंबर को नाहरगढ़ थाने पहुंचकर गिरफ्तारी देने का ऐलान किया था. उनके इस ऐलान के बाद से ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर था. नरेश मीणा के गांव और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी. पुलिस को आशंका थी कि गिरफ्तारी के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक जुट सकते हैं, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है.
सोशल मीडिया पोस्ट में गिरफ्तारी को लेकर किया बड़ा ऐलान
नरेश मीणा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘गांव के चारों तरफ पुलिस ने घेरा डाल रखा है. सबसे आग्रह है बिल्कुल भी उत्तेजित ना हों. उन्हें अपना काम करने दें, कानून को हाथ में ना लें. मैं अपनी जगह सेफ हूं. पहले 6 नवंबर को स्वेच्छा से अपनी गिरफ्तारी देने जा रहा था, लेकिन अब पुलिस में गिरफ्तारी की जगह न्यायालय की शरण लूंगा.’ इस पोस्ट के जरिए नरेश मीणा ने साफ कर दिया है कि अब वह पुलिस के सामने सीधे गिरफ्तारी नहीं देंगे. उन्होंने समर्थकों को किसी भी तरह के विरोध या हंगामे से दूर रहने की हिदायत भी दी है. उनके इस संदेश के बाद पुलिस प्रशासन की सतर्कता और बढ़ गई है.
नाहरगढ़ वन रेंज कार्यालय में मारपीट और हंगामे का मामला