DIY Lipstick: चुकंदर-नारियल तेल से लिपस्टिक बनाने का तरीका

DIY Lipstick: चुकंदर-नारियल तेल से लिपस्टिक बनाने का तरीका


Last Updated:

DIY Lipstick: बाजार में मिलने वाली सारी लिपस्टिक प्रीमियम क्वालिटी की नहीं होती है. साथ ही इसमें हार्ड केमिकल के होने का भी रिस्क होता है, जो लिप्स को डैमेज कर सकती हैं. ऐसे में नेचुरल विकल्प सबसे ज्यादा अच्छे साबित होते हैं. यहां जानिए चुकंदर से घर पर लिपस्टिक बनाने का तरीका, जो आपके होंठों को नुकसान पहुंचाए बिना गुलाबी रंगत देगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

लिपस्टिक मेकअप का सबसे जरूरी पार्ट होता है. ज्यादातर महिलाएं लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं, भले ही कोई और मेकअप न करें. लिपस्टिक अकेला ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है, जो किसी दूसरे प्रोडक्ट के हेल्प के बिना ही आपके चेहरे की खूबसूरती को निखार सकता है. लेकिन रोजाना इस्तेमाल से होंठ रूखे और बेजान महसूस हो सकते हैं.

ठंड के मौसम में ये समस्या और भी बढ़ जाती है. ऐसे में किचन में मौजूद चुकंदर की मदद से घर पर टिंटेड लिप बाम बनाया जा सकता है. दरअसल, चुकंदर में प्राकृतिक रंग देने वाले पिगमेंट और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं है. कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप घर पर ही अपनी पसंद के हल्के या गहरे रंग का लिप बाम तैयार कर सकती हैं. यहां जानें चुकंदर से लिपस्टिक बनाने का तरीका.

लिप बाम बनाने के लिए सामग्री
मध्यम आकार का चुकंदर- 1
नारियल या बादाम तेल- 2 छोटे चम्मच
घी या वैसलीन- 1 छोटा चम्मच
बीवैक्स यानी मोम- 1 छोटा चम्मच
विटामिन ई कैप्सूल- 1 (वैकल्पिक)
छोटा साफ कंटेनर

पहला तरीका: हल्के गुलाबी रंग का लिप बाम
सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इसे मिक्सर में पीसकर रस निकाल लें. करीब 2 छोटे चम्मच गाढ़ा रस लें. अब एक कटोरी में नारियल तेल, घी और चुकंदर का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं. फिर डबल बॉयलर तरीके से इस मिश्रण को 2-3 मिनट तक हल्का गर्म करें. इसके लिए एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें और उसके ऊपर छोटी कटोरी रख दें. मिश्रण को ठंडा होने दें. फिर इसमें विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर साफ कंटेनर में भरें. फिर इसे करीब एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. ऐसे आपका हल्के गुलाबी रंग वाला लिप बाम तैयार है.

दूसरा तरीका: गहरे रंग की लिपस्टिक
चुकंदर के रस को धीमी आंच पर पकाएं. जब इसका पानी सूखकर गाढ़ा पेस्ट बन जाए, तो गैस बंद कर दें. फिर अलग कटोरी में एक छोटा चम्मच बीवैक्स और दो छोटे चम्मच नारियल तेल गर्म करके पिघलाएं. फिर इसमें आधा छोटा चम्मच चुकंदर का गाढ़ा पेस्ट मिलाएं. इसके बाद अच्छी तरह चलाकर साफ कंटेनर में डालें और ठंडा होने दें.

चुकंदर लिप बाम के फायदे
चुकंदर होंठों को हल्का गुलाबी रंग देता है. वहीं, घी और नारियल तेल रूखे होंठों को मुलायम रखने में मदद करते हैं. इसमें अपनी पसंद के अनुसार रंग तैयार किया जा सकता है. गहरा शेड पाने के लिए थोड़ी मात्रा में गाजर का रस भी मिला सकती हैं. लेकिन ध्यान रखें इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. साफ और सूखे कंटेनर में फ्रिज में इसे 15 दिन तक स्टोर किया जा सकता है. इसके साथ ही जलन या खुजली होने पर इसका इस्तेमाल बंद कर दें.

Disclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our Terms of Use and Privacy Policy.



Source link