Last Updated:
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के लिए योगी सरकार एक और एक्सप्रेसवे का निर्माण कराने जा रही है, जिसका नाम है चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे. यह एक्सप्रेसवे 15 किलोमीटर लंबा है. इसको बनाने में करीब 1008 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस एक्सप्रेसवे 6 लेन का होगा.
यूपी में बनेगा चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे.
चित्रकूटः उत्तर प्रदेश में लगातार एक्सप्रेसवे का जाल बिछता जा रहा है. आलम यह है कि सूबे में कई एक्सप्रेसवे हो गए हैं. वहीं कई एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है. इस बीच चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू कराया जाएगा. उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इस लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का चयन किया है. यूपीडा द्वारा लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए मांगी गई वित्तीय निविदा में संबंधित कंपनी ने सबसे कम बोली लगाई है. इस लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 15.172 किलोमीटर होगी. इसे 6 लेन के एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित किया जाएगा. परियोजना का निर्माण इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन पद्धित से होगा.
इंडस्ट्रियल और डिफेंस कॉरिडोर होगा मजबूत
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपीडा की तरफ से जारी निविदा के सापेक्ष चार कंपनियों ने बोली लगाई गई थी. इनके मूल्यांकन के बाद पिछली 29 अक्तूबर को हुई सार्वजनिक-निजी भागीदारी बोली मूल्यांकन समिति की बैठक में दो कंपनियों को तकनीकी रूप से योग्य घोषित किया गया.इसके बाद तीन नंवबर को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई. इस एक्सप्रेसवे के बनने से चित्रकूट धाम को प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तथा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के माध्यम से तेज और सुरक्षित कनेक्टिविटी मिलेगी. साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र में विकसित हो रहे रक्षा और औद्योगिक कॉरिडोर को भी बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा.
यह भी पढ़ेंः यूपी में 117KM का बना रहा एक्सप्रेसवे, 9000 करोड़ में होगा तैयार, 3 जिलों के 140 गांवों के किसान होंगे मालामाल
1008 करोड़ रुपये में तैयार होगा चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे
इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में करीब 1008.67 करोड़ रुपये लग सकती है. चित्रकूट धाम को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तथा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ेगा, जिससे दिल्ली से चित्रकूट का सफर करीब 6 घंटे में पूरा होगा.