दिवाली के मौके पर अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो कुछ शेयरों पर नजर रख सकते हैं. Shoonya के रिसर्च एनालिस्ट Deep Himanshu Shah ने दिवाली 2026 के लिए 7 शेयरों की लिस्ट बताई है. इसमें फार्मा, आईटी, बैंकिंग, सीमेंट, स्टील और रियल एस्टेट जैसे अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं. इन शेयरों को चुनने के पीछे टेक्निकल चार्ट पर दिख रहे तेजी के संकेत, खरीदारी और बिक्री की मात्रा में बढ़ोतरी और शेयरों की मजबूत चाल को आधार बनाया गया है.
इस लिस्ट में Aurobindo Pharma, Sona BLW, Coforge, Kotak Mahindra Bank, UltraTech Cement, JSW Steel और DLF शामिल हैं. इन शेयरों के लिए बॉय जोन, स्टॉप लॉस और संभावित टारगेट भी बताए गए हैं. निवेश की अवधि दिवाली 2027 तक रखी गई है. हालांकि, शेयर बाजार में निवेश रिस्क से जुड़ा हुआ होता है. इसलिए किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपनी रिस्क उठाने की कैपेसिटी और वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ध्यान में रखें.
दिवाली के लिए चुने गए 7 शेयर
1. Aurobindo Pharma
खरीदारी का दायरा (Buy Zone): ₹1,560–1,640
स्टॉप लॉस (Stoploss) : ₹990
टारगेट (Target): ₹2,200 और ₹2,500
निवेश की अवधि (Time Horizon) : दिवाली 2027 तक
Shoonya के रिसर्च एनालिस्ट Deep Himanshu Shah ने दिवाली 2026 के लिए 7 शेयरों को खरीदने की राय है.
मंथली चार्ट पर राउंडिंग बॉटम पैटर्न से ब्रेकआउट मिला है. शेयर अहम वीकली और मंथली EMA लेवल से ऊपर है. RSI करीब 67 पर है, जो मजबूती का संकेत देता है.
2. Sona BLW Precision Forgings (SONACOMS)
खरीदारी का दायरा (Buy Zone): ₹820–880
स्टॉप लॉस (Stoploss) : ₹695
टारगेट (Target): ₹1,100 और ₹1,300
निवेश की अवधि (Time Horizon): दिवाली 2027 तक
(Sona BLW Precision Forgings)
शेयर ने अच्छी खरीदारी के साथ अपने पुराने दायरे से ऊपर ब्रेकआउट दिया है. वीकली ट्रेडिंग वॉल्यूम 20 हफ्तों के औसत से दोगुना से ज्यादा रहा है. RSI करीब 69 पर है.
3. Coforge
खरीदारी का दायरा (Buy Zone): ₹1,960–2,060
स्टॉप लॉस (Stoploss): ₹1,530
टारगेट (Target): ₹2,600 और ₹2,900
निवेश की अवधि (Time Horizon): दिवाली 2027 तक
coforge के शेयर का हाल
शेयर में मजबूत वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट देखने को मिला है. यह अहम डेली, वीकली और मंथली EMA स्तरों से ऊपर कारोबार कर रहा है. वीकली RSI करीब 67 पर है.
4. Kotak Mahindra Bank
खरीदारी का दायरा (Buy Zone): ₹430–465
स्टॉप लॉस(Stoploss): ₹350
टारगेट (Target): ₹550 और ₹680
निवेश की अवधि(Time Horizon): दिवाली 2027 तक
Kotak Mahindra Bank के शेयर का हाल
शेयर ने कप एंड हैंडल पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है. इसके साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी हुई है. शेयर अहम EMA लेवल से ऊपर है और वीकली RSI करीब 66 पर है.
5. UltraTech Cement
खरीदारी का दायरा(Buy Zone): ₹11,200–11,680
स्टॉप लॉस(Stoploss): ₹8,450
टारगेट(Target): ₹14,800 और ₹17,550
निवेश की अवधि (Time Horizon): दिवाली 2027 तक
UltraTech Cement के शेयर्स का हाल
शेयर को 50-मंथ EMA के पास अच्छा सपोर्ट मिला और वहां से इसमें तेजी आई. डेली चार्ट पर राउंडिंग बॉटम पैटर्न से ब्रेकआउट दिखा है. डेली, वीकली और मंथली RSI भी 50 से ऊपर हैं.
6. JSW Steel
खरीदारी का दायरा (Buy Zone): ₹1,290–1,330
स्टॉप लॉस(Stoploss): ₹1,100
टारगेट(Target): ₹1,550 और ₹1,660
निवेश की अवधि (Time Horizon): दिवाली 2027 तक
jsw steel के शेयर्स का हाल
शेयर को 100-वीक EMA के पास सपोर्ट मिला है. इसमें हाई लेवल बनाने का ट्रेंड दिख रहा है. शेयर अहम EMA लेवल से ऊपर है और RSI 50 से ज्यादा है.
7. DLF
खरीदारी का दायरा (Buy Zone): ₹680–720
स्टॉप लॉस (Stoploss): ₹520
टारगेट (Target): ₹900 और ₹1,000
निवेश की अवधि (Time Horizon): दिवाली 2027 तक
dlf के शेयर्स का हाल
वीकली चार्ट पर बुलिश फ्लैग एंड पोल पैटर्न से ब्रेकआउट मिला है. शेयर अहम डेली और वीकली EMA लेवल से ऊपर है. RSI भी 50 से ज्यादा है, जो तेजी की मजबूती दिखाता है.
सोना, चांदी और शेयर बाजार को लेकर क्या है नजरिया?
एक्सपर्ट के मुताबिक, निफ्टी और सोने के रेश्यो में तेजी आई है, लेकिन यह अभी 6.10 के अहम लेवल से नीचे है. अगर मंथली क्लोजिंग इस लेवल के ऊपर होती है, तो सोने के मुकाबले शेयर बाजार की मजबूती की पुष्टि हो सकती है. वहीं, निफ्टी और चांदी के रेश्यो में वीकली चार्ट पर ब्रेकआउट मिला है. इसका मतलब है कि चांदी के मुकाबले शेयरों का परफॉर्मेंस बेहतर हो रहा है.
सोना और चांदी के रेश्यो में भी तेजी आई है. यह संकेत देता है कि फिलहाल चांदी के मुकाबले सोना बेहतर परफॉर्मेंस कर रहा है. पोर्टफोलियो में सोने का निवेश बनाए रखना चाहिए और 6.10 के ऊपर निफ्टी-गोल्ड रेश्यो की मंथली क्लोजिंग मिलने के बाद ही शेयरों में धीरे-धीरे निवेश बढ़ाना चाहिए.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)