dhanteras 2026 shubh muhurat choghadiya citywise 50 cities and Lakshmi puja vidhi | धनतेरस पर 50 प्रमुख शहरों में लक्ष्मी पूजन व खरीदारी के सटीक शुभ म

dhanteras 2026 shubh muhurat choghadiya citywise 50 cities and Lakshmi puja vidhi | धनतेरस पर 50 प्रमुख शहरों में लक्ष्मी पूजन व खरीदारी के सटीक शुभ म


होमताजा खबरधर्म

धनतेरस पर 50 शहरों में लक्ष्मी पूजन व खरीदारी के सटीक शुभ मुहूर्त व चौघड़िया

Last Updated:

Dhanteras Citywise Muhurat 2026: धनतेरस के पावन पर्व पर दिल्ली और मुंबई से लेकर जयपुर तक देश के 50 बड़े शहरों में लक्ष्मी पूजन और खरीदारी के लिए सटीक शुभ मुहूर्त सामने आ गए हैं. इस विशेष अवसर पर लोग चौघड़िया के अनुसार खरीदारी और पूजा करेंगे. अगर आप भी इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो जानिए खरीदारी का सही समय, चौघड़िया का पूरा हिसाब और घर पर विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन करने का पूरा तरीका.

Zoom

Dhanteras Citywise Muhurat 2026: हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है. हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है, इस बार यह शुभ तिथि 6 नवंबर दिन शुक्रवार को है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है. मान्यता है कि धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने और विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. धनतेरस के दिन सोना, चांदी, पीतल के बर्तन और अन्य शुभ वस्तुएं खरीदना अच्छा माना जाता है. वहीं, शाम के समय भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा के साथ यमराज के नाम से दीपदान करने की परंपरा है. आइए जानते हैं धनतेरस पर 50 प्रमुख शहरों में लक्ष्मी पूजन व खरीदारी के सटीक शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और पूजा विधि…

धनतेरस पर पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त 2026

    नगर / राज्य  दोपहर खरीदारी (कुंभ लग्न) शाम पूजन व दीपदान (वृषभ लग्न)
वाराणसी 01:22 से 02:53 05:58 से 07:54
मथुरा 01:43 से 03:14 06:19 से 08:15
आगरा 01:42 से 03:13 06:18 से 08:14
झांसी 01:40 से 03:11 06:16 से 08:12
पटना 01:14 से 02:45 05:50 से 07:46
नई दिल्ली 01:45 से 03:16 06:21 से 08:17
गुरुग्राम 01:46 से 03:17 06:22 से 08:18
फरीदाबाद 01:45 से 03:16 06:21 से 08:17
नोएडा / ग्रेटर नोएडा 01:44 से 03:15 06:20 से 08:16
गाजियाबाद 01:44 से 03:15 06:20 से 08:16
मेरठ 01:43 से 03:14 06:19 से 08:15
रामपुर 01:38 से 03:09 06:14 से 08:10
मुरादाबाद 01:39 से 03:10 06:15 से 08:11
रांची 01:13 से 02:44 05:49 से 07:45
जमशेदपुर 01:09 से 02:40 05:45 से 07:41
कोलकाता / हावड़ा 01:01 से 02:32 05:37 से 07:33
सिलीगुड़ी 01:01 से 02:32 05:37 से 07:33
प्रयागराज 01:27 से 02:58 06:03 से 07:59
अयोध्या 01:25 से 02:56 06:01 से 07:57
गोरखपुर 01:20 से 02:51 05:56 से 07:52
लखनऊ 01:30 से 03:01 06:06 से 08:02
कानपुर 01:33 से 03:04 06:09 से 08:05
भुवनेश्वर / कटक 01:11 से 02:42 05:47 से 07:43
गुवाहाटी 12:47 से 02:18 05:23 से 07:19
हरिद्वार / ऋषिकेश 01:41 से 03:12 06:17 से 08:13
चित्रकूट 01:30 से 03:01 06:06 से 08:02
बरेली 01:36 से 03:07 06:12 से 08:08
देहरादून 01:42 से 03:13 06:18 से 08:14
शिमला 01:45 से 03:16 06:21 से 08:17
चंडीगढ़ / पंचकुला / मोहाली 01:47 से 03:18 06:23 से 08:19
लुधियाना 01:51 से 03:22 06:27 से 08:23
अमृतसर / जालंधर 01:54 से 03:25 06:30 से 08:26
जयपुर 01:51 से 03:22 06:27 से 08:23
जोधपुर 02:02 से 03:33 06:38 से 08:34
कोटा 01:51 से 03:22 06:27 से 08:23
उदयपुर 01:59 से 03:30 06:35 से 08:31
मेहंदीपुर बालाजी 01:46 से 03:17 06:22 से 08:18
बीकानेर 02:01 से 03:32 06:37 से 08:33
भोपाल 01:44 से 03:15 06:20 से 08:16
इंदौर / उज्जैन 01:51 से 03:22 06:27 से 08:23
जबलपुर 01:34 से 03:05 06:10 से 08:06
रायपुर 01:28 से 02:59 06:04 से 08:00
भिलाई / दुर्ग 01:29 से 03:00 06:05 से 08:01
नागपुर 01:38 से 03:09 06:14 से 08:10
मुंबई / ठाणे / नवी मुंबई 02:03 से 03:34 06:39 से 08:35
पुणे / पिंपरी 01:59 से 03:30 06:35 से 08:31
अहमदाबाद / गांधीनगर 02:04 से 03:35 06:40 से 08:36
सूरत / वडोदरा 02:03 से 03:34 06:39 से 08:35
बेंगलुरु 01:44 से 03:15 06:20 से 08:16
धनबाद / बोकारो 01:08 से 02:39 05:44 से 07:40
अलीगढ़ 01:42 से 03:13 06:18 से 08:14

धनतेरस पूजा विधि

  • धनतेरस के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें.
  • पूजा स्थल की सफाई करके भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें.
  • पूजा के दौरान दीपक जलाएं और भगवान को फूल, फल, मिठाई, धूप और दीप अर्पित करें.
  • भगवान धन्वंतरि के मंत्रों का जाप करें और सुख-स्वास्थ्य की कामना करें.
  • माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करके घर में सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें.
  • शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं और यमराज के नाम से दीपदान करें.
  • अंत में परिवार के सभी सदस्यों के साथ आरती करें और प्रसाद बांटें.
  • धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर विधि-विधान से पूजा और दीपदान करने से घर में सुख-शांति, आरोग्य और समृद्धि बनी रहती है.

चौघड़िया के अनुसार खरीदारी के मुहूर्त (6 नवंबर 2026)

  • शुभ चौघड़िया: दोपहर 12:01 बजे से दोपहर 01:23 बजे तक
  • लाभ चौघड़िया: सुबह 07:54 बजे से सुबह 09:16 बजे तक
  • अमृत चौघड़िया: सुबह 09:16 बजे से सुबह 10:38 बजे तक
  • चर चौघड़िया: शाम 04:07 बजे से शाम 05:30 बजे तक



Source link