CBSE Board Exam Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट कब आएगी? cbse.gov.in पर मिलेगा 10वीं और 12वीं का शेड्यूल

CBSE Board Exam Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट कब आएगी? cbse.gov.in पर मिलेगा 10वीं और 12वीं का शेड्यूल


Last Updated:

CBSE Board Exam Date Sheet 2027: देश-दुनिया के लाखों स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर टाइम टेबल जारी करेगा. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 फरवरी-मार्च में संभावित है.

Zoom

CBSE Board Exam Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल कभी भी जारी हो सकता है

नई दिल्ली (CBSE Board Exam Date Sheet 2027). सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट किसी भी वक्त जारी हो सकती है. पिछले सालों के ट्रेंड्स पर नजर डालें तो नवंबर के शुरुआती हफ्तों तक डेटशीट जारी हो जाती थी. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा फरवरी 2027 में शुरू होने की उम्मीद है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई तरह के फर्जी और पुराने शेड्यूल वायरल हो रहे हैं. इस वजह से स्टूडेंट्स काफी परेशान हैं. बता दें कि बोर्ड की तरफ से अभी तक फाइनल डेटशीट जारी नहीं की गई है.

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी की जाएगी. इस साल कक्षा 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी. उसके बाद मई 2027 में वैकल्पिक बोर्ड एग्जाम होगा. बोर्ड की तरफ से एग्जाम शेड्यूल जारी होने से पहले ही स्कूलों में LOC (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स) सुधार की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. किसी भी अनधिकृत मेसेज या अफवाह पर ध्यान देने के बजाय केवल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें. साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी करते रहें.

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027: डेटशीट और तैयारी से जुड़ी 5 जरूरी बातें

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी होते ही उसमें दर्ज सब्जेक्ट कोड्स और डेट्स आदि को अच्छी तरह से चेक कर लें.

1. ऑफिशियल वेबसाइट से ही डाउनलोड करें टाइम टेबल

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले किसी भी सीबीएसई बोर्ड टाइम टेबल पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. बोर्ड हमेशा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर ही कक्षा 10वीं और 12वीं के अलग-अलग पीडीएफ नोटिस जारी करता है. वेबसाइट के ‘Latest @ CBSE’ या एग्जाम सेक्शन में जाकर ही असली और पुख्ता शेड्यूल चेक करें.

2. फरवरी में शुरू हो सकती हैं थ्योरी परीक्षाएं

पिछले कुछ सालों का ट्रेंड देखें तो सीबीएसई फरवरी के दूसरे पखवाड़े से मुख्य परीक्षाएं शुरू कर देता है. इस बार भी 15 फरवरी 2027 के आस-पास से परीक्षाएं होने के कयास लगाए जा रहे हैं. प्रैक्टिकल परीक्षाएं और इंटरनल असेसमेंट जनवरी 2027 से होंगे. जम्मू-कश्मीर के विंटर स्कूलों के लिए नवंबर-दिसंबर 2026 से शुरू हो चुके होंगे.

3. मुख्य विषयों के बीच मिलेगा पर्याप्त गैप

स्टूडेंट्स का मेंटल स्ट्रेस कम करने के लिए सीबीएसई बोर्ड हमेशा से इस बात का ध्यान रखता है कि गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और सोशल साइंस जैसे मुख्य विषयों के बीच 3 से 4 दिनों का पर्याप्त अंतराल (gap) मिले. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट हाथ में आते ही गैप्स को ध्यान में रखकर अपना रिवीजन प्लान आसानी से तैयार कर सकते हैं.

4. कक्षा 10 के लिए 2 बोर्ड एग्जाम सिस्टम की सुगबुगाहट

नया एकेडमिक सेशन स्टूडेंट्स के लिए कुछ नए बदलाव भी लेकर आया है. सीबीएसई कक्षा 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए 2 सेशन में बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया पर विचार कर रहा है. इसमें दूसरा वैकल्पिक एग्जाम मई 2027 में हो सकता है. इससे स्टूडेंट्स को अपने अंकों में सुधार करने का एक और बेहतरीन मौका मिलेगा.

5. सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम से करें पक्की तैयारी

जब तक डेटशीट आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आती, तब तक समय बर्बाद करने के बजाय सीबीएसई की तरफ से जारी किए गए ऑफिशियल सैंपल पेपर हल करना शुरू कर दें. 3 घंटे का टाइमर लगाकर आंसर लिखने से परीक्षा के समय घबराहट नहीं होती. वहीं, सीबीएसई की मार्किंग स्कीम समझकर लिखने से पूरे मार्क्स मिलने की संभावना बढ़ जाती है.



Source link