Akshay Kumar Underrated Movies on OTT: ‘ब्रदर्स’ से लेकर ‘संघर्ष’ तक, अक्षय कुमार की 6 अंडररेटेड फिल्में, ओटीटी पर हर मूवी का उठा सकते हैं लुत्फ

Akshay Kumar Underrated Movies on OTT: ‘ब्रदर्स’ से लेकर ‘संघर्ष’ तक, अक्षय कुमार की 6 अंडररेटेड फिल्में, ओटीटी पर हर मूवी का उठा सकते हैं लुत्फ


Last Updated:

अक्षय कुमार अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन उनके करियर में कई ऐसी भी फिल्में रही हैं जो बेहतरीन कंटेंट के बावजूद चर्चा में पीछे छूट गईं. ‘स्पेशल 26’, ‘खाकी’ और ‘संघर्ष’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. अगर आप अक्षय कुमार की कमर्शियल फिल्मों से हटकर उनके शानदार एक्टिंग का जलवा देखना चाहते हैं, तो ओटीटी पर मौजूद ये 6 सबसे अंडररेटेड फिल्में परफेक्ट चॉइस हैं.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई ऐसी शानदार फिल्में भी दी हैं, जिन्हें उनकी बेहतरीन कहानी और एक्टिंग के बावजूद वो पहचान नहीं मिली जिसकी वो हकदार थीं. ‘हॉलिडे’ और ‘बेबी’ जैसी एक्शन फिल्मों से अलग उनके खाते में ‘संघर्ष’, ‘खाकी’ और ‘पटियाला हाउस’ जैसी बेहतरीन फिल्में भी दर्ज हैं. अगर आप ओटीटी पर अक्षय कुमार की एक्टिंग और अलग अंदाज को देखना चाहते हैं, तो उनकी ये 6 अंडररेटेड फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

स्पेशल 26: नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह क्राइम-थ्रिलर फिल्म 1980 के दशक में हुए असली नकली सीबीआई छापों पर आधारित है. अक्षय कुमार ने इसमें अज्जू नामक एक शातिर ठग का किरदार निभाया है, जो बेहद सादगी और चालाकी से फर्जी सरकारी अफसर बनकर अमीरों और नेताओं को ठगने का काम करता है. फिल्म की कसी हुई स्क्रिप्ट और अक्षय कुमार की गंभीर, एक्टिंग इसे एक मास्टरपीस बनाती है. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर यह बेहतरीन फिल्म एपल टीवी पर देखने के लिए उपलब्ध है. (फोटो साभार: IMDb)

खाकी: राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी यह एक मल्टी-स्टारर एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार ने सीनियर इंस्पेक्टर शेखर वर्मा की भूमिका निभाई है. उनका किरदार शुरू में थोड़ा भ्रष्ट और कॉमिक लगता है, लेकिन कहानी आगे बढ़ने के साथ वह फर्ज और ईमानदारी के लिए अपनी जान दांव पर लगा देता है. यह ग्रिपिंग पुलिस ड्रामा इस समय प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

पटियाला हाउस: निखिल आडवाणी की यह स्पोर्ट्स-फैमिली ड्रामा फिल्म एक ऐसे सिख लड़के (गट्टू) की कहानी है, जो अपने सख्त पिता के डर से अपना गेंदबाजी का सपना छोड़ देता है. अक्षय कुमार ने गट्टू के अंदर दबे सपनों, लाचारी और जज्बात को बेहद संजीदगी और इमोशनल गहराई के साथ पर्दे पर उतारा है. कमर्शियल गानों और एक्शन से दूर अक्षय की यह दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस उनके फैंस के लिए एक सरप्राइज थी. यह इमोशनल ड्रामा फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है. (फोटो साभार: IMDb)

ब्रदर्स: इस स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म में अक्षय कुमार ने डेविड फर्नांडिस नाम के एक सीधे-सादे स्कूल टीचर का रोल निभाया है, जो अपनी बेटी के इलाज के लिए मिक्स मार्शल आर्ट्स की रिंग में उतरता है. फिल्म में अक्षय का शारीरिक बदलाव, फाइट सीन्स और अपने भाई (सिद्धार्थ मल्होत्रा) के प्रति नफरत-प्यार का मिला-जुला भाव काबिले तारीफ है. रिंग के अंदर का रोमांच और जबरदस्त फैमिली इमोशन से भरी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर है. (फोटो साभार: IMDb)

ये दिल्लगी: 90 के दशक की यह क्लासिक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म अक्षय कुमार के शुरुआती करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इसमें उन्होंने विजय सहगल नाम के एक गंभीर, उसूलपसंद और जिम्मेदार बड़े भाई का किरदार निभाया है. सैफ अली खान के चुलबुले किरदार के बीच अक्षय की मैच्योर एक्टिंग और काजोल के साथ उनकी केमिस्ट्री बेहद शानदार लगती है. अक्षय का शांत और रोमांटिक अंदाज लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. (फोटो साभार: IMDb)

संघर्ष: तनुजा चंद्रा की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में अक्षय कुमार ने प्रोफेसर अमन वर्मा की भूमिका निभाई थी. एक खूंखार हत्यारे (आशुतोष राणा) को पकड़ने के लिए जेल में बंद अमन की मदद ली जाती है. अक्षय ने अपने किरदार को जबरदस्त इंटेंसिटी के साथ जिया है. प्रीति जिंटा के साथ उनकी केमिस्ट्री और फिल्म का क्लाइमैक्स आज भी रोंगटे खड़े कर देता है. यह डार्क थ्रिलर फिल्म एपल टीवी पर देखी जा सकती है. (फोटो साभार: IMDb)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link