70 की उम्र, 4 एकड़ जमीन और सालाना 5 लाख की आमदनी, बुरहानपुर के किसान रामदास बलीराम की सफल कहानी

70 की उम्र, 4 एकड़ जमीन और सालाना 5 लाख की आमदनी, बुरहानपुर के किसान रामदास बलीराम की सफल कहानी


Last Updated:

Mixed Farming: बुरहानपुर के 70 वर्षीय किसान रामदास बलीराम 4 एकड़ जमीन पर मिक्स्ड खेती कर सालाना 4 से 5 लाख रुपए तक की कमाई कर रहे हैं. वे पिछले 50 वर्षों से खेती कर रहे हैं और नए प्रयोगों से अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं.

Mixed Farming: उम्र के 70वें पड़ाव पर भी कुछ नया करने का जज्बा हो तो खेती को फायदे का व्यवसाय बनाया जा सकता है. इसका उदाहरण बुरहानपुर के चिंचाला लालबाग क्षेत्र में रहने वाले 70 वर्षीय किसान रामदास बलीराम पेश कर रहे हैं. वे पिछले 50 वर्षों से खेती कर रहे हैं और आज भी लगातार नए प्रयोग कर अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ ही दूसरे लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं.

किसान ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को किसान रामदास ने बताया कि महज 15 साल की उम्र में खेती करना शुरू कर दिया था. पांच दशक के लंबे अनुभव के बाद भी खेती के प्रति उनका उत्साह कम नहीं हुआ है. वे बदलते समय के साथ खेती के तरीकों में बदलाव करते रहते हैं और पारंपरिक खेती के साथ नए प्रयोगों को भी अपनाते हैं. वर्तमान में वे चार एकड़ जमीन पर मिक्स खेती कर रहे हैं. इसमें कपास, तुअर के साथ विभिन्न प्रकार की सब्जियों की फसलें लगाई जाती हैं. रामदास का मानना है कि केवल एक ही फसल पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग फसलों की खेती करना किसानों के लिए फायदेमंद हो सकता है. इससे खेत का बेहतर उपयोग होता है और अलग-अलग फसलों से आमदनी के अवसर मिलते हैं. इसी सोच के साथ वे अपने खेत में एक साथ कई तरह की फसलें तैयार कर रहे हैं.

चार से पांच लाख रुपए की करते हैं कमाई
उनकी इस मेहनत और खेती के नए प्रयोगों का परिणाम है कि चार एकड़ जमीन से उन्हें सालाना करीब 4 से 5 लाख रुपए तक की आमदनी हो रही है. खेती के माध्यम से वे 10 से 15 लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं. खेत में अलग-अलग फसलों की देखरेख, निराई-गुड़ाई और अन्य कृषि कार्यों में मजदूरों को काम मिलता है.

रामदास बताते हैं कि खेती में मेहनत के साथ समय के अनुसार नए प्रयोग करना भी जरूरी है. किसान अगर अपनी जमीन और उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग करें तो कम जमीन में भी अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं. 70 साल की उम्र में भी उनका खेती के प्रति समर्पण और कुछ नया करने का जज्बा क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बना हुआ है.



Source link