अगर मुसलमान इस्लाम की बात करे तो… राजा भैया का बड़ा बयान, बोले- हिंदुत्व के बिना हिन्दुस्तान की कल्पना नहीं

अगर मुसलमान इस्लाम की बात करे तो… राजा भैया का बड़ा बयान, बोले- हिंदुत्व के बिना हिन्दुस्तान की कल्पना नहीं


Last Updated:

प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उन्नाव में आयोजित कथा में शामिल हुए. इस दौरान वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राजा भैया ने कहा कि अगर मुसलमान इस्लाम की बात करता है तो उसको समर्थन मिलता है. लेकिन अगर एक सनातनी सनातन की बात करता है तो उसे दूर किया जाता है.

Zoom

हिन्दुत्व को लेकर राजा भैया का बड़ा बयान.

उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आयोजित शिव पुराण कथा में कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने शिरकत की. जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह द्वारा आयोजित प्रदीप मिश्रा की कथा में राजा भैया पहुंचे. रघुराज प्रताप सिंह ने सनातन पर बात करते हुए कहा कि मुसलमान अगर इस्लाम की बात करता है तो समाज समर्थन देता है, लेकिन हिंदू अगर सनातन या हिंदुत्व की बात करे तो उसे दूर किया जाता है, ये दुखद स्थिति है. हालांकि इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया है, जिसकी चर्चा होने लगी है. एक तरफ जहां इस ट्वीट को राजा भैया के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बाबा बागेश्वर यानी कि धीरेंद्र शास्त्री से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

अखिलेश यादव ने क्या कहा
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि अम्बेडकर नगर, कुंडा, गोंडा, झांसी, लखनऊ, आगरा जैसे स्थानों पर नवंबर, दिसंबर की विविध तिथियों पर होनेवाले सार्वजनिक आयोजन के संदर्भ में शासन-प्रशासन से अपील है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़नेवाले किसी भी विवादित व्यक्ति को किसी भी प्रकार से आयोजन की अनुमति न दी जाए.

क्या बोले राजा भैया
राजा भैया ने कहा कि भारत तभी तक एक संवैधानिक राष्ट्र है, जब तक हिंदू बहुल्य है. बिना भारत के हिंदुत्व की और बिना हिंदुत्व के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा की शिव महापुराण और राम-शिव का भाव है. राजा भैया ने कथा के मंच से बोलते हुए शिव महापुराण को सनातन धर्म का महत्वपूर्ण ग्रंथ बताया. उन्होंने कहा की भगवान श्रीराम और भगवान शिव एक-दूसरे के प्रति ऐसा श्रद्धा भाव रखते थे कि तुलसीदास जी को कहना पड़ा. वहीं राजा भैया ने प्रतापगढ़ में होने वाली बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से श्रीराम कथा का निमंत्रण भी दिया.



Source link