लड़के से बात करने पर पड़ी डांट, गुस्से में घर से गई निकल, मिली बिजली के टावर पर 

लड़के से बात करने पर पड़ी डांट, गुस्से में घर से गई निकल, मिली बिजली के टावर पर 


Last Updated:

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक 17 वर्षीय लड़की को घरवालों ने डांट दिया तो वो इस कदर नाराज हो गई कि उसने कुछ नहीं सोचा. घर से ही निकल गई. परिवार और पुलिस ढूंढती रही.

Zoom

टावर पर चढ़ी लड़की.

बांदा : उत्तर प्रदेश से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है. यहां के बांदा में एक 17 साल की लड़की को अपने घरवालों का डांटना इतना बुरा लग गया कि वह घर ही छोड़कर चली गई. परिवार को जब लड़की का कहीं अता-पता नहीं लगा तो पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और ढूंढना शुरू कर दिया. मगर, कुछ ही देर बाद पता चला कि लड़की कहीं गायब नहीं हुई बल्कि एक बिजली टावर पर चढ़ गई है. घरवाले और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी समझाने के बाद उसे नीचे उतारा.

दो टीमें ढूंढने में लगी

अजब गजब मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है. 17 साल की लड़की फोन पर किसी लड़के से बात कर रही थी. जब परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने बच्ची को डांट दिया और बात नहीं करने को कहा. इससे लड़की गुस्सा हो गई और घर छोड़कर चली गई. जब घरवालों को पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी से जुड़े मामले में केस दर्ज किया और उसकी तलाश के लिए दो टीमें बनाई गई.

पुलिस की तलाश चल ही रही थी कि खबर मिली कि एक लड़की केन नदी के किनारे लगे बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई है. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो पता चला कि वह वही किशोरी है, जिसकी तलाश की जा रही थी. लड़की को टावर पर देखकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए. पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाने की कोशिश की.

काफी मशक्कत करनी पड़ी

काफी मशक्कत के बाद लड़की नीचे उतरने के लिए तैयार हुई. पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया. इसके बाद किशोरी को थाने ले जाया गया, जहां उसकी काउंसलिंग की गई. बाद में उसे परिजनों को सौंप दिया गया. बांदा के डिप्टी एसपी सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि मटौंध थाना क्षेत्र से 17 साल की एक किशोरी के लापता होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर दो टीमें बनाई थीं.



Source link