यूपी में दिवाली से पहले बड़ा कांड, पत्नी को कुर्सी में दिया बांध, फिर लगा दी आग, जिंदा जलकर हुई मौत

यूपी में दिवाली से पहले बड़ा कांड, पत्नी को कुर्सी में दिया बांध, फिर लगा दी आग, जिंदा जलकर हुई मौत


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स अपनी पत्नी को कुर्सी में बांधकर जिंदा जला दिया. आग लगते ही पत्नी चीखने चिल्लाने लगी. फिर शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे. लेकिन दरवाजा नहीं खुला. अंत में जब पुलिस आई तो करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा खुला.

Zoom

कन्नौज में पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया.

कन्नौजः उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में विवाहेत्तर संबंध के संदेह में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालने के बाद कथित तौर पर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी अपने सात वर्षीय बेटे और पांच वर्षीय बेटी को लेकर फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक, घटना बृहस्पतिवार सुबह छिबरामऊ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में हुई. मृतका की पहचान 30 वर्षीय सोनम के रूप में हुई है. दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घर के अंदर से महिला के जले हुए कंकाल के अवशेष बरामद किए गए.

पत्नी को किसी दूसरे से फोन पर बात करते हुए पति ने पकड़ा था
पुलिस ने आरोपी की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ मोनू के रूप में की है. छिबरामऊ के थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि सुखबीर को शक था कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक से संबंध है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी को उस युवक से फोन पर बात करते हुए पकड़ा, जिसके बाद उसका संदेह और गहरा गया. पिछले दो दिनों से दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद चल रहा था. दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे सुखबीर ने सोनम को कथित तौर पर कुर्सी से बांध दिया, उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी.

महिला के जले हुए अवशेष मिले
घर से आग की लपटें उठती देख और शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घर के भीतर तलाशी लेने पर महिला के जले हुए अवशेष मिले. पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका की पहचान की पुष्टि की.

11 साल पहले हुई थी दोनों की शादी
पुलिस के मुताबिक, सोनम और सुखबीर की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी. गांव वालों ने बताया कि सुखबीर हरियाणा के हिसार में एक निजी कंपनी में काम करता था और करीब 15 दिन पहले ही गांव लौटा था. पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी अपने दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.



Source link