पोछे के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, फर्श पर आएगी चमक और दूर होगी गंदगी की बदबू

पोछे के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, फर्श पर आएगी चमक और दूर होगी गंदगी की बदबू


आमतौर पर हर घर में रोजाना पोछा लगता है. इससे सिर्फ फर्श पर जमा धूल-दाग ही नहीं साफ होते हैं. बल्कि घर ज्यादा व्यवस्थित नजर आता है और स्मेल भी कंट्रोल रहता है. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि पोछा सिर्फ सादा पानी से न लगाया जाए.

क्योंकि कई बार केवल पानी से पोछा लगाने पर फर्श की गंदगी पूरी तरह साफ नहीं होती. ऐसे में किचन में मौजूद डिश सोप से लेकर सिरका और बेकिंग सोडा तक, कई चीजों का इस्तेमाल करना फायेदमंद साबित होता है. हालांकि, हर फर्श के लिए एक ही क्लीनिंग सॉल्यूशन सही नहीं होता. टाइल्स, लकड़ी, मार्बल और लैमिनेट जैसे फर्श की जरूरत अलग-अलग होती है. इसलिए पोछे के पानी में कुछ भी मिलाने से पहले फर्श की किस्म का ध्यान रखना जरूरी है.

डिश सोप
अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि पोछे के पानी में क्या मिलाएं, तो डिश सोप यानी बर्तन धोने वाला लिक्विड इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी थोड़ी सी मात्रा फर्श पर जमी चिकनाई, धूल और गंदगी को हटाने में मदद करती है. ये हल्का क्लीनर है, इसलिए इसे आप सिरेमिक टाइल्स, पत्थर, सील्ड लकड़ी, लैमिनेट, विनाइल और लिनोलियम फ्लोर पर यूज कर सकते हैं.

रबिंग अल्कोहल
रबिंग अल्कोहल फर्श की सफाई के साथ बदबू दूर करने में भी मदद करता है. इसमें कीटाणुओं को कम करने वाले गुण भी होते हैं. जिससे इसका इस्तेमाल बैक्टीरिया, वायरस और फंगस के खिलाफ असरदार साबित होता है. इसे आप लैमिनेट, हार्डवुड, सील्ड टाइल्स और लग्जरी विनाइल फर्श पर यूज कर सकते हैं

सिरका
सिरका घर की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाली आम चीज है. इसकी मदद से टाइल्स और लैमिनेट फर्श पर जमी गंदगी हटाई जा सकती है. हालांकि, इसकी अम्लीय प्रकृति के कारण इसे हर तरह के फर्श पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसे आप टाइल्स, विनाइल, लिनोलियम और लैमिनेट फर्श पर यूज कर सकते हैं. लेकिन लकड़ी, मार्बल और ट्रैवर्टाइन पर सिरका इस्तेमाल न करें.

एसेंशियल ऑयल
अगर आप पोछा लगाने के बाद घर में अच्छी खुशबू चाहते हैं, तो पानी में एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिला सकते हैं. लैवेंडर, यूकेलिप्टस और पेपरमिंट जैसे तेल अपनी खुशबू के लिए पसंद किए जाते हैं. हार्डवुड, लैमिनेट, टाइल्स और विनाइल फर्श पर इसका असर काफी अच्छा होता है.

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा दाग-धब्बे साफ करने और फर्श से आने वाली बदबू कम करने में मदद कर सकता है. हालांकि, इसे लकड़ी या वैक्स की परत वाले फर्श पर इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. इसका इस्तेमाल आप टाइल्स और विनाइल की फर्श पर कर सकते हैं.



Source link